फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Etah boy denied to marry girl after being pregnant

प्यार में पड़ते ही दोनों आ गए इतने करीब, जब गर्भवती हुई लड़की तो हुआ ये बवाल

Sat, 17 Feb 2018 12:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा Updated Sat, 17 Feb 2018 12:44 PM IST
विज्ञापन
Etah boy denied to marry girl after being pregnant
शादी करने से इंकार - फोटो : Demo Pic
युवती के साथ पहले प्यार, फिर शारीरिक संबंध बनाने वाले युवक ने गर्भवती होने पर उससे शादी करने से इंकार कर दिया। आठ माह की गर्भवती युवती ने परिजनों के साथ मामले की रिपोर्ट कोतवाली नगर में दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। जबकि युवती को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन


एटा के एक मोहल्ला निवासी युवती के पिता चाय की दुकान करते है। उनकी दुकान के पास में ही राशिद पुत्र रफीक निवासी पटियालीगेट सब्जी की दुकान करता है। आस पास दुकान होने के चलते चाय की दुकान करने वाली व्यक्ति की लड़की की आंख राशिद से लड़ गई। 
विज्ञापन


धीरे-धीरे दोनों का प्यार परवान चढ़ता गया और आपस में शादी करने की कसमें भी हो गई। इसे लेकर दोनों के बीच संबंध भी चोरी छिपे बन गए। जिसके चलते युवती गर्भवती हो गई। इसकी जानकारी युवती ने राशिद को देते हुए शादी करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है इस पर वह आज कल की कह उसे टरकता रहा। जिसे लेकर युवती धीरे-धीरे आठ माह की गर्भवती हो गई। इसकी जानकारी जब लड़की के परिजनों को हुई तो उन्होंने युवक के साथ शादी रचाने के लिए प्रयास किया। 

पीड़ित युवती ने भी प्रेमी से शादी करने के लिए कहा तो उसने साफ इंकार कर दिया। इस पर प्यार में धोखा पाने वाली युवती ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली नगर में आरोपी के खिलाफ दर्ज कराई। 

इस पर सक्रिय हुई पुलिस आरोपी युवक को पकड़ कर थाने ले गई। बताया गया कि दोनों अलग-अलग धर्म को मामने के चलते शादी की बात अधर में अटकी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed