फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Employees fear of assassination

हत्या से डरे कर्मचारी, प्रभार लेने से पीछे हटे

Mon, 15 Feb 2016 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Mon, 15 Feb 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
Employees fear of assassination
परीक्षा विभाग के वरिष्ठ सहायक सतेंद्र सिंह की हत्या के बाद डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के कर्मचारियों में दहशत का माहौल है। स्थिति ये है कि उनके स्थान पर नियुक्त होने की बात से कर्मचारी ठिठक जा रहे हैं। इधर सतेंद्र जिन दस्तावेजों को देखने का काम करते थे, पुलिस ने उन दस्तावेजों को सील कर दिया है।
विज्ञापन

ऐसे में मुख्य परीक्षा की तैयारियों को तगड़ा झटका लगा है। कर्मचारियों की बेमियादी हड़ताल से संकट और बढ़ गया है। विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा एक मार्च से होनी है। साढ़े छह सौ कालेजों के छह लाख से अधिक विद्यार्थी इसमें शामिल होंगे। स्कीम जारी हो चुकी है। कालेजों की फीस, पुराने रिकार्ड का विवरण सतेंद्र ही रखते थे। वे करीब 15 साल से परीक्षा कार्यक्रम की व्यवस्थाएं देख रहे थे। उनकी हत्या के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने अन्य कर्मचारियों को प्रभार देने को कहा, लेकिन सूत्र बताते हैं कि कर्मियों ने सतेंद्र का प्रभार लेने से साफ मना कर दिया। इधर पुलिस ने शुल्क न देने वाले 14 कालेजों के दस्तावेजों को सील कर दिया है। कर्मचारी पहले से ही हड़ताल पर हैं। इससे विश्वविद्यालय प्रशासन के सामने घोषित तिथि पर परीक्षा कराना चुनौती बन गया है। परीक्षा नियंत्रक केएन सिंह का कहना है कि तैयारियां प्रभावित हुईं हैं, लेकिन समय पर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने का प्रयत्न किया जाएगा।
विज्ञापन

हत्यारोपी की गिरफ्तारी न होने तक हड़ताल
हत्यारोपी के गिरफ्तार न होने तक हड़ताल जारी रखने का कर्मचारियों ने एलान किया है। हड़ताल में खंदारी और छलेसर कैंपस के कर्मचारी भी शामिल रहेंगे। डा. बीआरए विश्वविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अखिलेश चौधरी का कहना है कि सहकर्मी की हत्या के बाद से कर्मचारी दहशत में हैं। सुरक्षा व्यवस्था का कोई इंतजाम नहीं है। सोमवार को श्रद्धांजलि सभा के बाद सुरक्षा के मुद्दे पर मीटिंग होगी। औटा अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने भी घटना की निंदा करते हुए कर्मचारियों की मांग का समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed