{"_id":"5dac83b18ebc3e93ac72232d","slug":"elderly-woman-shot-dead-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: खेत में धान काट रही 65 वर्षीय महिला पर बरसाईं गोलियां, हत्या से फैली सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मथुरा: खेत में धान काट रही 65 वर्षीय महिला पर बरसाईं गोलियां, हत्या से फैली सनसनी
Mon, 21 Oct 2019 12:07 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 21 Oct 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के थाना फरह क्षेत्र में रविवार शाम नगला बघेल में वृद्धा की हत्या कर दी गई। खेत में धान काटते समय वृद्धा पर हमला किया गया। हमलावर ने उसे दो गोलियां मारीं। घटना के पीछे रंजिश बताई गई है। मौके पर पहुंची फरह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जानकारी जुटाई।
नगला बघेल निवासी त्रिवेणी (65) निहाल सिंह रविवार की शाम खेत पर धान काट रही थी। इसी बीच पीछे से आकर हमलावर ने पीठ में एक गोली मार दी। उसके बाद दूसरी गोली उसके हाथ में मारी। वृद्धा खेत में ही गिर गई।
गांव के एक व्यक्ति पर आरोप
गोली की आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दौड़े, इतने में हमलावर भाग खड़ा हुआ। ग्रामीण वृद्धा को हॉस्पिटल लेकर जाते, तब तक वृद्धा ने दम तोड़ दिया। वृद्धा के परिजन भी आ गए। परिजनों ने गांव के ही दिगंबर सिंह पर हत्या का आरोप लगाया है।

प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह ने बताया कि आरोप गांव के दिगंबर सिंह पर लगाया जा रहा है। खेत को लेकर दोनों पक्षों में काफी दिनों से रंजिश चली आ रही है। खेत बेचने के बाद भी कब्जा न मिलने पर हत्या किया जाना फिलहाल बताया जा रहा है।
फोरेंसिक टीम ने जुटाए हैं तथ्य
उन्होंने बताया कि वृद्धा की हत्या करने की सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने महत्वपूर्ण तथ्य जुटाए हैं। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। जल्द ही हत्यारोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा। उधर, गांव में वृद्धा की हत्या से उबाल है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें