फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   double murder in khandari

करीबी हो सकते हैं कातिल, ढूंढ रहे थे कागजात

Mon, 16 Nov 2015 01:28 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Mon, 16 Nov 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
double murder in khandari
खंदारी में छह महीने के भीतर दूसरा डबल मर्डर हुआ है। पहले मां-बेटी। और अब पति-पत्नी। दोनों का तरीका लगभग एक जैसा रहा है। मां-बेटी की हत्या में करीबी का हाथ पाया गया था। पुलिस को शक है कि दंपति हत्याकांड में भी कोई जानकार शामिल हो सकता है। इसकी दो वजह हैं। एक तो लग रहा है कि हत्या का प्लान पहले से नहीं था। इसलिए वहीं लॉन से फावड़ा उठाकर दोनों को मार डाला।
विज्ञापन

शक है कि दंपति ने पहचान कर ली थी। इसलिए हत्या की गई। दूसरा, अवनीश ग्रोवर के बेडरूम के अलावा कहीं और लूट नहीं की गई। उनके बेटे के कमरे को छुआ तक नहीं गया। उनके बेडरूम में नगदी और जेवरात लूटे गए। लेकिन हैरानी की बात यह रही कि बदमाशों ने ट्रेडिंग की फाइलें खोलकर देखीं। इन्हें कमरे में फेंक रखा था।
विज्ञापन

इसे देखकर पुलिस को लगता है जैसे बदमाश कोई दस्तावेज ढूंढ रहे थे। इसके अलावा लोहे की एक अलमारी के पास कई चाबियां मिलीं। बदमाश अलमारी खोलना चाहते थे। इसकी चाबी तलाश की लेकिन नहीं मिली। हालांकि ग्रोवर परिवार ने किसी पर शक जाहिर नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कड़े, अंगूठी, चेन नहीं लूटे
आगरा। ऊषा ग्रोवर ने सोने के कड़े और अंगूठी और चेन पहन रखे थे। बदमाशों ने इन्हें नहीं लूटा। अवनीश ग्रोवर के बेडरूम के अलावा बाकी किसी कमरे में लूटपाट का प्रयास भी नहीं किया गया।
ठेकेदार से घंटों पूछताछ
आगरा। अवनीश ग्रोवर के घर निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार से पुलिस ने घंटों पूछताछ की। उससे हत्या के बारे में कोई जानकारी हासिल नहीं हो सकी। पुलिस मजदूरों से भी पूछताछ करेगी।
मुझे किसी पर शक नहीं है - गिरीश
गिरीश कुमार ग्रोवर ने बताया कि उन्हें किसी पर शक नहीं है। उन्होंने मजदूरों को दिवाली पर छुट्टी दे दी थी। फिलहाल घर में निर्माण कार्य नहीं चल रहा था। यह लूटपाट के लिए हत्या का मामला है।
गेट पर पड़ा था खून: रमेश
घटनास्थल पर सबसे पहले पहुंचे रमेश महाजन ने बताया कि अवनीश को मॉर्निंग वॉक पर न देखकर उन्होंने फोन किया। स्विच ऑफ मिला तो चांद दिवान के साथ घर जाकर देखा। वहां गेट पर खून पड़ा था लेकिन लाशें नजर नहीं आ रही थीं।

किसी से कोई रंजिश नहीं : कौशल
मृतक अवनीश ग्रोवर के भाई कौशल ग्रोवर ने बताया कि उनके पूरे परिवार का न तो किसी से विवाद है और न ही कोई रंजिश। अवनीश का कभी किसी से कोई झगड़ा भी नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed