फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   double murder in kasganj district of uttar pradesh

कासगंज में बवाल के बीच डबल मर्डर, जातीय तनाव में बंद हुए बाजार

Thu, 27 Jul 2017 03:59 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला कासगंज
टीम डिजिटल/अमर उजाला कासगंज Updated Thu, 27 Jul 2017 03:59 PM IST
विज्ञापन
double murder in kasganj district of uttar pradesh
हत्या - फोटो : अमर उजाला
कासगंज के थाना पटियाली क्षेत्र में डबल मर्डर के बाद तनाव फैल गया। बताया गया है कि दो पक्षों में हुए संघर्ष के बाद दलित युवक की गोली लगने से मौत हो गई। इस पर हंगामा होने लगा। इसी बीच दूसरे पक्ष के युवक की मौत के बाद पूरे कस्बे में जातीय तनाव फैल गया। बवाल के बीच कस्बा के बाजार बंद हो गए हैं। भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर है। 
विज्ञापन


अब तक मिली जानकारी के अनुसार कासगंज के कस्बा पटियाली में रवि नाम के युवक का संपत से जुए के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ। रवि पक्ष का आरोप है कि संपत के पास रवि के करीब 20 हजार रुपये उधार थे। इस पर गुरुवार को दोनों पक्षों में लड़ाई हो गई। 
विज्ञापन


देखते ही देखते दोनों ओर से पत्‍थरबाजी और मारपीट के बीच फायरिंग होने लगी। कई राउंड फायर हुए। इसमें गोली लगने से 25 वर्षीय दलित युवक रवि की मौत हो गई। इसके बाद रवि के परिवारीजन और अन्य लोगों ने सड़क पर शव रख कर जाम लगा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद भी दोनों पक्षों में संघर्ष नहीं रुका। रवि के परिवरीजन पटियाली-गंजडुंडवारा रोड को जाम किए हुए थे। थोड़ी देर बाद संपत के ताऊ देवराज की मौत के बाद तनाव फैल गया। संपत पक्ष का आरोप है कि रवि के परिवारीजनों ने देवराज की लाठी-डंडों से पीट-पीट कर हत्या कर दी। 


इस पर पूरे कस्बे में जातीय तनाव फैल गया। आनन-फानन में दुकानों के शटर गिरे और बवाल के डर से लोग घरों में कैद हो गए। सूचना पर जिले भर का फोर्स मौके पर पहुंच गया। डीएम-एसएसपी भी पहुंच गए। खबर लिखे जाने तक स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed