{"_id":"588cf08b4f1c1b004dcf4101","slug":"dharmantaran","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिनाहट में धर्मांतरण की सूचना से हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिनाहट में धर्मांतरण की सूचना से हड़कंप
पिनाहट में धर्मांतरण की सूचना से हड़कंप
Updated Sun, 29 Jan 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
harassment
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना पिढ़ौरा के गांव गंजनपुरा में शनिवार को आयोजित प्रार्थना सभा में ईसाई मिशनरी की ओर से ग्रामीणों का धर्मांतरण कराए जाने की सूचना पर हड़कंप मच गया। जानकारी होने पर पुलिस और हिंदू संगठनों के लोग पहुंच गए। हंगामा होने पर मिशनरी के पदाधिकारी भाग निकले। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।
आरोप है कि गांव गंजनपुरा में कई महीनों से ईसाई मिशनरी से जुड़े लोग ग्रामीणों को रुपयों का लालच देकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित कर रहे थे। उन्हें धार्मिक पुस्तकें दी गईं। शनिवार को प्रार्थना सभा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के पहुंचने और धर्मांतरण कराए जाने की सूचना पर हिंदू संगठनों के लोग कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए। जानकारी होने पर सीओ पिनाहट देवेंद्र सिंह फोर्स के साथ पहुंच गए। हंगामा होते ही मिशनरी से जुड़े लोग भाग निकले। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया। उन्हें थाने ले जाया गया। थाने पहुंचे बजरंग दल के पूर्वी जिला सह संयोजक सतेंद्र परिहार, चंद्रशेखर चौहान, दयाशंकर परिहार, पवन परिहार, गौरव यादव, नंदन पाठक, दीपू जादौन आदि ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। हिंदू जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष अज्जू चौहान ने कहा कि हिंदुुओं का धर्मांतरण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सीओ देवेंद्र सिंह का कहना है कि धर्मांतरण जैसा कोई मामला नहीं है। हिरासत में लिए गए मिशनरी से जुड़े दोनों लोगों से पूछताछ की जा रही है।