फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Delhi's businessman kidnapped in Agra

आगरा में दिल्ली के कारोबारी का अपहरण, तलाश में जुटी पुलिस

Tue, 18 Jun 2019 12:07 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 18 Jun 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
Delhi's businessman kidnapped in Agra
प्रतीकात्मक तस्वीर
आगरा के ताजगंज क्षेत्र से सोमवार को दिल्ली के कारोबारी का अपहरण कर लिया गया। कारोबारी अपने चालक के साथ यहां आए थे। चार लोग उनसे आगरा कैंट पर मिले। रास्ते में बहाने से चालक को उतारकर कार सहित कारोबारी को ले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कारोबारी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
दिल्ली के गीत नगर निवासी मनोज भाटिया का अस्पताल में केमिकल की सप्लाई का कारोबार है। वो सोमवार सुबह अपने चालक रिशु के साथ बलेनो कार से आगरा आए थे। रिशु ने बताया कि कैंट स्टेशन पर सुनील नामक व्यक्ति से कारोबारी की मुलाकात हुई। 
विज्ञापन


सुनील के साथ तीन लोग और थे। ये लोग कार में बैठ गए। उन्हें फतेहाबाद रोड पर ले आए। मुगल पुलिया के पास दोपहर तकरीबन साढ़े 12 बजे सुनील के एक साथी ने एटीएम से रुपये निकालने के लिए कार को रुकवा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वो कार से उतरकर चला गया। जब काफी देर तक भी वो वापस नहीं आया तो सुनील ने चालक को देखने के लिए भेजा। रिशु कुछ देर बाद वापस आया तो कार नहीं मिली। कारोबारी का भी पता नहीं था। उनका फोन भी स्विच ऑफ हो गया। 

इस पर रिशु ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर तलाश की। मगर, कारोबारी का पता नहीं चल सका। प्रभारी निरीक्षक थाना ताजगंज का कहना है कि लेन-देन के विवाद में अपहरण की आशंका है। जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed