{"_id":"5c285d7dbdec2256a77059c5","slug":"death-of-two-people-after-truck-collides-with-divider-in-tundla","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिवाइडर से टकराई डीसीएम, दो लोगों की मौत, चालक और परिचालक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डिवाइडर से टकराई डीसीएम, दो लोगों की मौत, चालक और परिचालक घायल
Sun, 30 Dec 2018 11:24 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टूंडला (फिरोजाबाद)

Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 30 Dec 2018 11:24 AM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद जिले के टूंडला क्षेत्र में शनिवार की रात एक डीसीएम डिवाइडर से टकराई गई। इसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चालक और परिचालक घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
हादसा टूंडला के एडिफाई स्कूल के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक आगरा के थाना एत्मादपुर के गांव गारापुर निवासी राजू पुत्र रामचरन डीसीएम से कठफोरी से कबाड़ लेने के लिए गया था। वो कबाड़ लेने के बाद एत्मादपुर लौट रहा था।
थाना टूंडला क्षेत्र के जरौली एडिफाई स्कूल के पास डीसीएम अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर खड़े स्ट्रीट लाइट के खंभे से टकरा गई। हादसे कस्बा एत्मादपुर के विनला इंटर कॉलेज के पास रहने वाला मुनमुन (35) पुत्र छोटुआ, रामनाथ दिवाकर (55) पुत्र उदयराम की मौत हो गई।
विज्ञापन
जबकि किशन पुत्र वीरी सिंह माहौर निवासी सतौली एत्मादपुर व चालक राजू घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला असप्ताल में लाया गया। एसएचओ टूंडला ने बताया कि डीसीएम के डिवाइटर से टकराने से दो लोगों की मौत हो गई है। मामले की कार्रवाई की जा रही है।