फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   For the attention of Jaunpur: Body of Electricity Department's in-charge JE found hanging from a noose.

जौनपुर के ध्यानार्थ : फंदे से लटका मिला बिजली निगम के प्रभारी जेई का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
For the attention of Jaunpur: Body of Electricity Department's in-charge JE found hanging from a noose.
बिजली उपकेंद्र में जेई का प्रभार देख रहे एसएसओ विवेक कुमार यादव (40) का मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे मंगापुर बाजार स्थित किराये के घर में संदिग्ध दशा में फंदे से लटका शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस के साथ पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए।
विज्ञापन


जौनपुर जिले के बक्सा थाना क्षेत्र स्थित मीरगंज कुंवारदहा निवासी विवेक कुमार यादव उदयपुर उपकेंद्र में एसएसओ के पद पर तैनात थे। पिछले करीब पांच महीने से वह जेई का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे थे। मंगलवार सुबह अधिशासी अभियंता रूपेश कुमार ने सरकारी काम से उन्हें फोन किया लेकिन मोबाइल बंद मिला। कई बार प्रयास के बाद भी बात नहीं हो पाई।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता ने एसडीओ सांगीपुर प्रशांत कुमार से प्रभारी जेई के बारे में जानकारी की। एसडीओ के आदेश पर कर्मचारी मंगापुर बाजार स्थित प्रभारी जेई के किराये के मकान पर पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद मिला। खिड़की से झांकने पर विवेक का शव फंदे से लटका दिखाई दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव नीचे उतरवाया। पुलिस के मुताबिक रक्षाबंधन पर पत्नी और बच्चे घर गए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी पर छोटा भाई विनय यादव और पत्नी सुमन यादव अपनी दो बेटियों के साथ रोते बिलखते हुए पहुंची। पुलिस ने पत्नी से पूछताछ की। सीओ लालगंज राजीव द्विवेदी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।




नहीं पहुंचे अधिशासी अभियंता
प्रभारी जेई की मौत की सूचना के बाद भी अधिशासी अभियंता रूपेश कुमार मौके पर नहीं पहुंचे। लोगों ने इसे विभागीय अधिकारी की संवेदनहीनता बताया। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने भी दबी जुबान से इसे लापरवाही करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed