फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Theft at hardware and grocery stores

Hamirpur News: हार्डवेयर व किराना की दुकानों में चोरी

Tue, 01 Sep 2026 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Theft at hardware and grocery stores
फोटो 01 एचएएमपी 18- राठ में हार्डवेयर की दुकान में चोरी की जांच करते पुलिसकर्मी। संवाद
राठ (हमीरपुर)। नगर के उरई बस स्टैंड पर चोरों ने हार्डवेयर व किराना की दुकानों को निशाना बनाया। शटर का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी व सामान चुरा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बुधौलियाना मोहल्ला निवासी निधि गुप्ता ने बताया कि उरई बस स्टैंड के पास उनकी चेतन्य हार्डवेयर के नाम से दुकान है। सोमवार शाम दुकान बंद कर घर चलीं गई थीं। रात में चोर शटर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। उन्होंने बताया कि चोरों ने दो गोलकों में रखे 70 हजार रुपये चोरी कर लिए। बगल में नितेश किराना स्टोर से पांच हजार रुपये व करीब 50 हजार रुपये कीमत का सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह जब वह दुकान पर पहुंचीं तो ताले टूटे मिले। चोरी की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। सीओ राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों दुकानदारों के शिकायती पत्र पर प्राथमिकी दर्ज हुई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed