{"_id":"e54cb348a563b18f2fc32eae6b1df03d","slug":"dauki-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डौकी से तीन क्षेत्र पंचायत सदस्य अगवा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डौकी से तीन क्षेत्र पंचायत सदस्य अगवा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 04 Feb 2016 02:31 AM IST
विज्ञापन
डौकी क्षेत्र से तीन क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) का अपहरण कर लिया गया है। इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव बारौली निवासी बीडीसी शंकरलाल को बुधवार दोपहर बाद लगभग साढ़े तीन बजे कुंडौल चौराहे से सफेद स्कॉर्पियो सवार लोग उठा ले गए। इसकी जानकारी पर परिवारीजनों ने तलाश की, लेकिन पता नहीं चल सका। शंकरलाल के बेटे सौदान सिंह ने लाखन सिंह, रोहतान सिंह और गीता देवी के खिलाफ थाना डौकी में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ फतेहाबाद अशोक कुमार सिंह का कहना है कि शंकरलाल कुछ दिन पहले भी लापता हो गए थे। मगर, तब भी लाखन सिंह पर ही आरोप था। मगर, तब परिवारीजनों ने मुकदमा दर्ज नहीं कराया था। वह फोन पर बातचीत के बाद लौट आए थे। इनके अलावा एत्मादपुर मदरा के जयप्रकाश और बारौली गूजर के तुकमान 21 जनवरी से लापता हैं। इस मामले में भी लाखन सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। तीनों मामलों की जांच की जा रही है।
-------
बीडीसी के अपहरण की सूचना से हड़कंप
जगनेर। क्षेत्र पंचायत गांव कठूमरी में क्षेत्र पंचायत सदस्य मीना देवी के अपहरण की सूचना से हड़कंप मच गया। एसडीएम एमपी सिंह और सीओ खेरागढ़ ने गांव कठूमरी पहुंचकर मामले की जानकारी ली। पता चला कि बीडीसी सदस्य मीना देवी अपने घर पर खाना बना रही हैं। मीना देवी ने बताया कि वह ंअपने मायके गांव सिचाना गयी थी कोई अपहरण नहीं हुआ हैं। एसडीएम एमपी सिंह ने बताया कि किसी ने गलत शिकायत की थी। बीडीसी से उनकी बात हो गई है। वे सकुशल अपने घर में हैं।