{"_id":"dfd2eaff2587934c37d1b66bea8fa48b","slug":"dahej-hattyaropi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर फूटा गुस्सा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर फूटा गुस्सा
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Sun, 23 Aug 2015 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहगंज के कमाल खां में पिछले माह विवाहिता की दहेज की खातिर हुई हत्या के मामले में हत्यारोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। इससे गुस्साए परिवारीजनों ने शनिवार को एसएसपी दफ्तर पर प्रदर्शन किया। एसएसपी राजेश डी मोड़क ने जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।
कोसीकलां निवासी नगमा (20) पुत्री अयूब की शादी तकरीबन एक साल पहले कमाल खां, शाहगंज निवासी सद्दाम के साथ हुई थी। आरोप है कि ससुराल में नगमा की 28 जुलाई को गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतका के परिवारीजनों ने पति सद्दाम, ससुर नईम, सास अनीसा समेत अन्य ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर बिसरा जांच को भेजा गया था।
शनिवार को एसएसपी दफ्तर पहुंचे परिवारीजन धरने पर बैठ गए। मृतका की मां का कहना था कि बेटी की गला दबाकर हत्या की गई। अब उन पर समझौते का दबाव डाला जा रहा है। पुलिस हत्यारोपियों को नहीं पकड़ रही है। परिवार के लोग कई घंटे तक धरने पर बैठे रहे। बाद में एसएसपी ने परिवारीजनों को आश्वस्त किया कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। इसके बाद ही परिवारीजनों ने धरना समाप्त किया।