{"_id":"5c727489bdec2211ac1afd82","slug":"dabangs-beaten-grooms-during-wedding-ceremony-in-firozabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"दावत न देने पर दबंगों ने दूल्हों सहित बरातियों को पीटा, बिन शादी के लौटी बरात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दावत न देने पर दबंगों ने दूल्हों सहित बरातियों को पीटा, बिन शादी के लौटी बरात
Sun, 24 Feb 2019 04:10 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 24 Feb 2019 04:10 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद जिले में शादी का निमंत्रण नहीं देने पर कोंडरा में सगी बहनों की बरात नहीं चढ़ने दी। बरातियों के साथ दूल्हों को भी पीटा गया। मारपीट होने के बाद गांव में पुलिस फोर्स पहुंच गया। बराती बिना शादी के घायल दूल्हों को ले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
घटना थाना एका के गांव कोंडर की है। गांव के रामबाबू की दो बेटी खुशबू व सपना की शादी हाथरस के थाना सादाबाद के मई निवासी रामदास के बेटे सुनील और जितेंद्र से तय हुई थी। बरात को लेकर रामदास ग्राम कोंडरा पहुंचे।
शुक्रवार रात हुई घटना
शुक्रवार देर रात बरात को चढ़ाने की शुरूआत हो गई। आरोप है कि बरात को चढ़ाए जाने के दौरान गांव के निवासी दिवारीलाल, जयकिशन, रहीश पाल, साहब सिंह, सौदी, सोना, पप्पू, दुर्गेश, गौरीशंकर, निरंजन ने ही बरातियों को पीट दिया।
विज्ञापन
दुल्हन के ताऊ के बेटा ग्रीशबाबू का कहना है कि इस दौरान उक्त लोगों ने दूल्हा सुनील, जितेंद्र एवं उसका भाई देवेंद्र को पीटा। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया। लेकिन अधिकांश आरोपी फरार हो गए।
घटना के बाद वे बिना शादी किए ही बरात वापस ले गए, वहीं मारपीट में घायल दूल्हों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित पक्ष की ओर से आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस जांच कर रही है।