फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   cyber criminals online frauds by lottery

सावधान ! आपकी गढ़ाई कमाई पर है जालसाजों की नजर, बरतें ये सावधानी    

Sat, 12 Jan 2019 01:59 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 12 Jan 2019 01:59 PM IST
विज्ञापन
cyber criminals online frauds by lottery
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : डेमो
अगर आपके मोबाइल लॉटरी को कोई मैसेज आए तो सावधान हो जाएं। नहीं तो ठगी का शिकार हो सकते हैं। इंटरनेट के दौर में जालसाज लॉटरी का लालच देकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। व्हाट्सएप पर एक लॉटरी की टिकट भेजी जा रही है। यदि आप लालच में आ गए तो ठगी का शिकार हो सकते हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के अभाव में लोग कई तरह की ठगी का शिकार आसीन से हो जाते हैं। सऊदी अरब के मोबाइल कोड से लोगों के मोबाइल पर व्हाटस एप नंबर पर एक फर्जी इनामी टिकट भेजी जा रही है। इस टिकट में 25 लाख रुपये इनाम जीतने का लालच दिया जा रहा है। 
विज्ञापन


टिकट पर लकी ड्रा हेड ऑफिस कर ब्रांच अंकित है। टिकट पर लिखा है कि प्रिय ग्राहक आपने 25 लाख रुपये का इनाम जीता है। केबीसी की ओर से और जिओ कंपनी की ओर से इनाम घोषित किया गया है। यह इनाम दुबई ड्यूटी फ्री की ओर से फर्स्ट कैटेगिरी में आपका नंबर चुना गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ठगी का शिकार होने से बचने को ये बरतें सावधानी    

- अपना खाता नंबर या अधार नंबर किसी को न दें    
- मोबाइल पर आने वाली ओटीपी शेयर न करें  
- बैंकिंग लेने देन के लिए अपने लैपटॉप या कंप्यूटर का ही प्रयोग करें      
- ठगी के संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराएं    

लकी नंबर चुने जाने पर पहले भी हो चुकी हैं ठगी      

मोबाइल पर मैनुअल मैसेज देकर लकी नंबर चुने जाने के लालच में आकर लोग पहले भी ठगी का शिकार होते रहे हैं। लोगों को किसी कंपनी के नाम से नंबर चुने जाने की जानकारी देने के बाद इनाम में निकली धनराशि के आधार पर टैक्स जमा कराने को कहकर ठगी की जा चुकी है। 

ठगी का शिकार होने से बचा युवक

कासगंज शहर के ही निवासी राकेश ने बताया कि कुछ समय पहले उनके मोबाइल पर लकी नंबर चुने जाने का संदेश आया। संपर्क करने पर उससे 30 हजार रुपये टैक्स जमा कराया गया, लेकिन रकम नहीं दी गई।      

टिकट पर दिए गए व्हाट्सएप नंबर पर जब उसने संपर्क साधा तो उससे पूछा गया कि आप अपना इनाम किस तरह से लेना चाहेंगे। यदि खाते में इनाम लेना चाहते हैं तो खाता संख्या सहित अन्य विवरण भेज दें। यदि आपके यहां पर बैक खुले हैं तो में आपके खाते में तुरंत धन भेज दूंगा। 

उसने अपनी जानकारी नंबर पर भेज दी, लेकिन खाते में धन नहीं भेजा। उसने बताया कि जो खाता संख्या दी गई उसमें धन नहीं था, हो सकता है धन होने पर उसको निकाल लिया जाता। राजीव मौर्य निवासी सुल्तानपुर      

जनपद में साइवर सेल तो नहीं है, लेकिन साइबर क्राइम का मामला आने पर एसओजी और क्राइम ब्रांच ही मामले को देखती है। 
- अशोक कुमार शुक्ल, एसपी कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed