फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   criminal record of accused usurper registered in police station of agra

हिस्ट्रीशीटर निकला आरोपी सूदखोर, जिसके कारण युवक ने पत्नी-बच्चों संग की थी जान देने की कोशिश

Sat, 03 Oct 2020 12:15 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 03 Oct 2020 12:15 AM IST
सार

  • जूता कारखाना संचालक के आत्महत्या के प्रयास के मामले का आरोपी सूदखोर हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ शाहगंज थाने में छह मामले दर्ज हैं। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
criminal record of accused usurper registered in police station of agra
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आगरा के थाना शाहगंज के ग्यासपुरा में जूता कारखाना संचालक की पत्नी और दो बेटियों के साथ आत्महत्या के प्रयास के मामले में आरोपी सूदखोर मुकेश, सुनील और बबलू अब तक पुलिस के हाथ नहीं आ सके हैं। हालांकि पुलिस की जांच में पता चला है कि मुकेश सागर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उस पर छह मुकदमे भी दर्ज हैं। ऐसे में पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी की कोशिश तेज कर दी है।

विज्ञापन


ग्यासपुरा मोहल्ला निवासी जूता कारीगर दीपक कुमार (32) पुत्र अचल सिंह ने शनिवार रात को पत्नी और दो बेटियों के साथ आत्महत्या का प्रयास किया था। इस मामले में दीपक की सास बेबी ने मुकदमा दर्ज कराया था। ग्यासपुरा के सूदखोर मुकेश सागर, सुनील और बबलू को नामजद किया था। दीपक ने मुकेश से 1.15 लाख रुपये उधार लिए थे। वह तीन लाख रुपये मांग रहा था। इसको लेकर उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन



राजस्थान और मध्य प्रदेश में तलाश

क्षेत्राधिकारी (सीओ) लोहामंडी रितेश कुमार सिंह ने बताया कि मुकेश थाना का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ दो लूट सहित छह मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी आगरा से बाहर फरार हो गया है। उसकी तलाश में एक टीम को लगाया गया है। राजस्थान और मध्य प्रदेश भी एक टीम गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूदखोरों ने छीना घर, अब फुटपाथ पर रह रहे

जगदीशपुरा के दो लोगों से सूदखोरों ने घर ही छीन लिया। इन्होंने सूद पर एक एक लाख रुपया लिया था। इससे ज्यादा चुका दिया लेकिन सूदखोर ब्याज पर ब्याज लगाए चले गए। नतीजा यह हुआ कि इन्हें घर बेचना पड़ा। सूदखोरों ने औने-पौने दाम में मकान खरीद लिया। सपोर्ट इंडिया संस्था के सुरेश चंद सोनी एडवोकेट ने बताया कि सिर्फ ये दो नहीं, और भी कई शिकायतें आई हैं।

संस्थाओं की अपील, सूदखोरों का पैसा न लौटाएं, शिकायत करें

सपोर्ट इंडिया, आगरा जाटव महापंचायत, सोशल केयर सोसायटी, डॉ. आंबेडकर एकता संस्थान, भीम आर्मी और महिला उत्थान समिति संस्थाओं की बैठक में सूदखोरों से परेशान लोगों से अपील की गई कि वे सूदखोरों का पैसा न लौटाएं। सूदखोरों के नाम-पते सहित पुलिस से शिकायत करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed