फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Court sentenced to life imprisonment for husband guilty of killing wife in agra

मोबाइल छीनने पर पत्नी को जिंदा जलाने वाले पति को उम्रकैद, सात साल बाद मिली सजा

Sat, 07 Nov 2020 12:17 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 07 Nov 2020 12:17 PM IST
सार

  • जगनेर थाना क्षेत्र में सात साल पहले हुई थी घटना, इलाज के दौरान हो गई थी महिला की मौत 

विज्ञापन
Court sentenced to life imprisonment for husband guilty of killing wife in agra
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आगरा जिले में अदालत ने मोबाइल फोन छीनने पर पत्नी को जिंदा जलाने वाले पति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर 30 हजार रुपए अर्थदंड भी लगाया है। इसमें से आधी रकम मृतका के बेटों को देने के आदेश दिए गए हैं। 
विज्ञापन


घटना 29 सितंबर 2013 की है। थाना जगनेर क्षेत्र के गांव नौनी निवासी जगन सिंह उर्फ जगना और उसकी पत्नी सीमा के बीच जमकर विवाद हुआ था। इस दौरान सीमा ने पति के हाथ से मोबाइल फोन छीनकर लिया था। 
विज्ञापन

 


यह भी पढ़ें- कोख के सौदागर: सरगना सहित नौ पर लगा गैंगस्टर, नेपाल की अस्मिता का अब तक नहीं सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन


इस बात से नाराज होकर रात तकरीबन एक बजे पति जगन ने सीमा पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। इससे सीमा बुरी तरह से जल गई। सीमा को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने उसके बयान दर्ज किए। सीमा से ही तहरीर ली थी। 

24 दिन मौत से जूझती रही सीमा

गंभीर रूप से झुलसी सीमा 24 दिन मौत से लड़ती रही, लेकिन जिंदगी की जंग जीत न सकी। इलाज के दौरान सीमा ने दम तोड़ दिया। इस मामले में अभियोजन पक्ष ने अपर जिला जज अशोक कुमार की अदालत में नौ गवाह और सुबूत पेश किए। 

यह भी पढ़ें- रानी हत्याकांड का खुलासा: पति निकला कातिल, बोला- मुकदमे से परेशान था इसलिए मार डाला  

सात साल तक इस केस की सुनवाई चली। अपर जिला जज अशोक कुमार ने इस मामले में पत्नी की हत्या के आरोपी जगन सिंह उर्फ जगना निवासी नौनी (जगनेर) को दोषी पाया। शुक्रवार को उसे आजीवन कारावास और 30 हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई है।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed