फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   couple jump in front of running train in firozabad

राजधानी के आगे कूदकर जान देने वाले युगल छोड़ गए बस ये सुराग

Tue, 11 Jul 2017 09:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टूंडला (फिरोजाबाद)
ब्यूरो/अमर उजाला टूंडला (फिरोजाबाद) Updated Tue, 11 Jul 2017 09:04 PM IST
विज्ञापन
couple jump in front of running train in firozabad
राजधानी एक्सप्रेस के आगे कूदकर प्रेमी युगल ने जान दे दी - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-कानपुर रेलखंड पर मंगलवार को फिरोजाबाद के बनकट के पास राजधानी एक्सप्रेस के आगे कूदकर प्रेमी युगल ने जान दे दी। दोनों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। युवक के दाएं हाथ पर विक्रम यादव वीएसवाई लिखा है। थाना नगला सिंघी पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस कानपुर रेलखंड पर गांव बनकट-लतीफपुर के मध्य पहुंची थी। इसी बीच एक युवक-युवती कूद गए। इससे दोनों की कटकर मौत हो गई। ट्रेन  चालक ने घटना की जानकारी कंट्रोल रूम को दी। इस पर राजकीय रेलवे पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जीआरपी ने थाना नगला सिंघी सूचित किया लेकिन घटना के तीन घंटे बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। 
विज्ञापन


मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस के मुताबिक युवक नीले रंग की जींस और काले रंग की शर्ट पहने है। युवती पीले रंग का सूट पहने है। मृतक के पास ही एक मोबाइल और ईयर फोन मिला है। मोबाइल में सिमकार्ड नहीं मिला है। घटना स्थल पर मौजूद कुछ लोग पास के ही सिरौलिया के उन्हें बता रहे हैं लेकिन गांव बिल्कुल पास ही था फिर भी कोई नहीं पहुंचा। इसको लेकर संशय बना हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मृतक युवक के दाएं हाथ पर वीएसवाई लिखा हुआ है। शवों के पास से बिना सिम के मोबाइल मिला है। थाना नगला सिंघी प्रभारी अनिल कुमार का कहना है कि मोबाइल से मृतकों की शिनाख्त करायी जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed