{"_id":"5cecf6c8bdec22074618b931","slug":"constable-pointed-the-pistol-to-police-inspector-in-police-station-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"थाने में सिपाही ने साथी पुलिसकर्मी पर तानी पिस्टल, दरोगा को धमकी- हल्के में न लो, लाश मिलती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
थाने में सिपाही ने साथी पुलिसकर्मी पर तानी पिस्टल, दरोगा को धमकी- हल्के में न लो, लाश मिलती
Wed, 29 May 2019 10:04 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 29 May 2019 10:04 AM IST
विज्ञापन
वीडियो से ली गई तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना नाई की मंडी के दरोगा और तीन सिपाहियों का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें इंस्पेक्टर के हमराह के हाथ में पिस्टल दिखाई दे रही है। सुनाई आ रहा है कि वह दरोगा को जान से मारने की धमकी दे रहा है। पिस्टल दिखाकर कह रहा है, इसे दिखाते ही नहीं, चला भी देते हैं।
वीडियो में तीन सिपाही और एक दरोगा नजर आ रहे हैं। एक सिपाही इंस्पेक्टर का हमराह है। दूसरा थाने की जीप का चालक का है। तीसरा हेड कांस्टेबल है। चौथा शख्स दरोगा है। हमराह और एक सिपाही झगड़ते नजर आ रहे हैं।
तभी दरोगा बीच बचाव के लिए पहुंचा है। उसी समय हमराह ने पिस्टल निकाली और हाथ में उठा ली। एक सिपाही कह रहा है, पहले गाली दी, फिर थप्पड़ मारा। ऐसे लग रहा है कि पिस्टल निकलने से पहले इनके बीच मारपीट हुई है। ये लोग एक दूसरे के नशे में होने और मेडिकल परीक्षण कराने की बात भी कह रहे हैं।

डेड बॉडी मिलती, इनकी या आपकी
तू तू मै मै के बीच दरोगा ने हमराह से कहा, ये ठीक नहीं। हमराह बोला, हम दिखाते ही नहीं है, चला भी देते हैं। दरोगा बोला, ये ठीक नहीं। हमराह ने जवाब दिया, हद हो गई बदतमीजी की, हम चला देंगे, डेड बॉडी मिलेगी, इनकी (दूसरे सिपाही की) या आपकी।
हमें मालूम है एचएस कौन लाया ?
वीडियो से लग रहा है कि सारा झगड़ा एक एचएस को थाने पर लाए जाने को लेकर हो रहा है। हमराह बार बार मालूम है कि हमें मालूम है, वो एचएस कैसे आया, कौन लाया?
एसएसपी अमित पाठक द्वारा जारी की गई विज्ञप्ति में कहा गया है कि सोशल मीडिया में थाना नाई की मंडी के पुलिस कर्मियों का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें पुलिस कर्मी आपस में अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, इस संबंध में जांच बाद दो पुलिस कर्मियों मुख्य आरक्षी भगवान सिंह और आरक्षी साकिर हुसैन को लाइन हाजिर कर दिया गया है। दोनों पुलिसकर्मियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई प्रारंभ की गई है।