फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Company director absconding

लोगों के करोड़ों रुपये हड़प कर कंपनी संचालक फरार

Sat, 16 Apr 2016 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Sat, 16 Apr 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
Company director absconding
कलाल खेरिया में इनवेस्टमेंट कंपनी पर ताला - फोटो : demo pic
 ताजगंज के कलाल खेरिया में एक इनवेस्टमेंट कंपनी का फ्रॉड सामने आया है। लोगों की करोड़ों की रकम लेकर कंपनी पर ताला डालकर डायरेक्टर और कर्मचारी फरार हो गए। बुधवार को 20 से ज्यादा लोगों ने थाना ताजगंज में शिकायत की। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन


2009 में खुली इस कंपनी में चार डायरेक्टर सहित अन्य कर्मचारी भी थे। एजेंट भी बनाए गए। कंपनी सौ रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक की आरडी (रेकेरिंग डिपोजिट) एकाउंट खोलती थी। पांच हजार की राशि एफडी (फिक्स डिपोजिट) के लिए जमा कराती थी। कंपनी ने एफडी की रकम छह साल में दोगुनी करने की बात कही थी।
विज्ञापन


सैकड़ों लोगों ने निवेश किया। इनमें कप्तान सिंह के 22 लाख, धनौली के राकेश के सवा लाख, दहतोरा के राकेश, प्रेम सिंह और देवी सिंह के आठ-आठ लाख रुपये जमा हैं। आरडी और एफडी की समयावधि पूरी होने का समय आया तो कंपनी के डायरेक्टर सहित अन्य लोग करोड़ों रुपये लेकर फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो डायरेक्टर एमपी में हो चुके हैं गिरफ्तार
निवेशक प्रीतम सिंह ने बताया कि कंपनी ने एमपी के कई जिलों में भी आफिस खोला था। वहां भी धोखाधड़ी की गई। लोगों ने मुकदमा दर्ज कराया। तब एमपी पुलिस ने दो डायरेक्टरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। मगर, निवेशकों की रकम वापस नहीं हो सकी है। डायरेक्टरों के रिश्तेदारों ने रकम से जमीन खरीद ली हैं। जब लोगों ने उन पर रकम वापस करने का दबाव बनाया तो वे भी फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed