फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   committiee will enquire ragging issue

एसएन में रैगिंग मामले की जांच करेगी कमेटी

Sat, 06 Jun 2015 02:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 06 Jun 2015 02:19 AM IST
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कालेज के एमएस द्वितीय वर्ष के छात्र डा. अमित जायसवाल ने
विज्ञापन
अपने सीनियर डा. विकास बंसल, डा. शशि चौरसिया, डा. नृपेंद्र शर्मा और डा. आशुतोष पर मारपीट और गालीगलौज का आरोप लगाया है। एंटी रैगिंग सेल और प्राचार्य से शिकायत की कि ड्यूटी खत्म होने पर भी यह चाराें उसे हास्टल नहीं जाने देते। दिल्ली की एंटी रैगिंग सेल ने भी प्राचार्य से पूरे मामले की जानकारी ली। आनन-फानन में शुक्रवार को प्राचार्य ने हड्डी रोग विभागाध्यक्ष डा. सीपी पाल, एनेस्थीसिया विभागाध्यक्ष डा. त्रिलोक चंद और सर्जरी विभाग की डा. जूही सिंघल को मामले की जांच सौंपी।

समझौते का दबाव
रैगिंग करने वाले छात्राें पर कार्रवाई न होने से सीनियराें के हौसले बुलंद हैं। इसके लिए कालेज प्रशासन की लापरवाही भी बड़ी वजह है। ऐसे मामलाें में हर बार कालेज प्रशासन का समझौता कराने पर जोर रहता है। बीते दिनाें पंत हास्टल प्रकरण, सर्जरी और आर्थोपैडिक विभाग में हुई रैगिंग प्रकरण में भी समझौता कराया गया। सूत्र बताते हैं कि इस मामले में भी छात्र पर समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed