फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CM Akhilesh's friend's house ransacked

सीएम अखिलेश के दोस्त के घर में लूटपाट

Sun, 29 Jan 2017 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Sun, 29 Jan 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
CM Akhilesh's friend's house ransacked
कारोबारी के सैन्य अधिकारी दोस्तों ने एक बदमाश पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
शहर के पॉश इलाके लायर्स कालोनी में शनिवार दोपहर हथियारों से लैस तीन बदमाशों ने प्रमुख जूता कारोबारी यशपाल महाजन की कोठी में धावा बोल दिया। कारोबारी के परिवार और बेटे विकास के दोस्तों को बंधक बनाकर लाखों की नगदी और आभूषण लूट लिए। घर में मौजूद एक दोस्त किसी तरह बाहर निकल गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। दो बदमाश नगदी और जेवरात लेकर छत से कूदकर भागने में सफल रहे। वहीं एक बदमाश को सैन्य अधिकारी दोस्तों ने पकड़ लिया।
विज्ञापन


लायर्स कालोनी निवासी यशपाल महाजन की सिकंदरा और जयपुर हाउस में जूता फैक्ट्री है। उनके बेटे विकास के दोस्त कर्नल कुलराज सिंह काजल, पवन डवास दिल्ली और कर्नल कुलवंत सिंह अंबाला से आगरा आए थे। शनिवार दोपहर तकरीबन डेढ़ बजे सभी जाने की तैयारी कर रहे थे। घर में विकास के दोस्तों के अलावा विकास की पत्नी, भाई मनु की पत्नी, मनु के दो बेटे, मां सहित 12 लोग थे। पवन डवास कोठी का मैन गेट खोलकर कार से पानी की बोतल लेने आए। तभी उन्हें तीन बदमाशों ने घेर लिया। मनु के बारे में पूछने के बाद पिस्टल तानकर अंदर ले आए। परिवार के सभी सदस्यों को ड्राइंग रूम में बंधक बना लिया। मोबाइल कब्जे में लेकर विकास, पवन और कुलविंदर के हाथ कपड़े से बांध दिए। मनु के आठ साल के बेटे दिवित पर दो बदमाशों ने पिस्टल तानकर गहने और नगदी लूट ली। घटना के वक्त कर्नल कुलराज सिंह बाथरूम में तो मनु का छोटा बेटा ध्रुव दूसरे कमरे में पढ़ाई कर रहा था। ध्रुव ने शोर मचा दिया। इस पर कुलराज को घर में बदमाशों के होने की भनक लग गई। बाथरूम का एक गेट गैलरी में खुलता है। कर्नल कुलराज सिंह उस गेट से बाहर आ गए। उन्होंने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। 15 मिनट बाद पुलिस पहुंच गई। इस बीच दो बदमाश छत से कूदकर भागने में सफल रहे, जबकि एक बदमाश को कुलवंत सिंह और पवन डवास ने पकड़ लिया। वह दोनों घायल भी हो गए। एक दरोगा ने हवाई फायर भी किया। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश से पूछताछ शुरू कर दी है। गैंग मध्य प्रदेश के मुरैना का बताया गया है।
विज्ञापन


सीएम अखिलेश यादव के साथ पढ़े हैं विकास
यशपाल महाजन के बेटे विकास महाजन ने धौलपुर के सैन्य स्कूल से शिक्षा ग्रहण की है। विकास बताते हैं कि उनके साथ ही सीएम अखिलेश यादव भी पढ़ते थे। वह उनके क्लासमेट रहे हैं। सीएम विकास की शादी में भी आए थे। कई बार घर भी आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed