{"_id":"5fc359628ebc3e9b8b770ad2","slug":"clashes-between-two-groups-of-transgender-in-firozabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: शादी के नेग को लेकर किन्नरों के दो गुटों में चाकूबाजी, चले लाठी-डंडे, कई घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फिरोजाबाद: शादी के नेग को लेकर किन्नरों के दो गुटों में चाकूबाजी, चले लाठी-डंडे, कई घायल
Mon, 30 Nov 2020 12:02 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टूंडला (फिरोजाबाद)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टूंडला (फिरोजाबाद)
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 30 Nov 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद जिले में शादी के नेग लेकर मंगलामुखियों (किन्नर) के दो गुटों में विवाद हो गया। दोनों गुटों में जमकर मारपीट हुई और लाठी डंडे चले। चाकूबाजी भी हुई। इसमें दोनों पक्षों के किन्नर घायल हुए हैं। इस घटना से गांव में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
घटना थाना टूंडला के गांव बन्ना की है। यहां शनिवार को शादी समारोह से बख्शीश लेकर किन्नरों को एक गुट लौट रहा था। रास्ते में उन पर दूसरे गुट ने हमला कर दिया। दोनों गुटों में जमकर मारपीट और चाकूबाजी हुई। घटना में कई किन्नर घायल हो गए।
विज्ञापन
किन्नर के एक पक्ष ने मारपीट और चाकू मारने का आरोप लगाया है। जबकि दूसरे पक्ष ने घटना की तहरीर थाना पुलिस को दी है। टूंडला थाना प्रभारी रामेंद्र शुक्ला ने इस मामले में चाकूबाजी की घटना से इनकार किया है। उन्होने कहा कि दो गुटों में विवाद हुआ है।
विज्ञापन