{"_id":"5d8e4b7c8ebc3e016e02847f","slug":"civil-engineer-with-four-others-jailed-for-liquor-smuggling-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुरानी बोतलों में करते थे शराब तस्करी का 'खेल', सिविल इंजीनियर सहित पांच को जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पुरानी बोतलों में करते थे शराब तस्करी का 'खेल', सिविल इंजीनियर सहित पांच को जेल
Sat, 28 Sep 2019 12:53 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 28 Sep 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा की आवास विकास कालोनी के सेक्टर 16 में अवैध शराब के साथ पकड़े गए पांचों आरोपियों को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि आरोपी हरियाणा की शराब को कबाड़ी से खरीदी गई बोतलों में भरकर बेचने के लिए तैयार करते थे। इसके बाद यह शराब देहात के ठेकों पर सप्लाई की जाती थी।
थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त शास्त्रीपुरम निवासी सुधीर गुप्ता, भूपेंद्र, इब्राहिम, बल्केश्वर निवासी राघवेंद्र और वाटर वर्क्स निवासी विकास हैं। उनके पास से 36 पेटी इम्पैक्ट ब्रांड की 432 बोतल, अलग ब्रांड की 250 पौवे, 850 खाली पौवे और 4500 ढक्कन बरामद हुए।
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वो हरियाणा से 125 रुपये में शराब की बोतल खरीदकर लाते हैं। इसके बाद उसे पुरानी कबाड़ी से खरीदी बोतल में भर देते हैं। उस पर यूपी का रेपर और ब्रांड का नाम लगा देते हैं। इन्हें देहात के शराब के ठेकों पर बेचने के लिए ले जाते हैं। 550 तक में बोतल की बिक्री हो जाती है।

एक आरोपी सिविल इंजीनियर
सुधीर गुप्ता सरगना है। वो चार बार जेल जा चुका है। उस पर चार मुकदमे दर्ज हैं। वो फोटोग्राफी का काम भी करता था। भूपेंद्र सिविल इंजीनियर है। उसने नौकरी नहीं की। वो शराब की तस्करी करता है। पांचों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। वहीं दो और लोगों के नाम सामने आए हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें