फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   chunav

हारे प्रधान प्रत्याशियों के समर्थकों में फायरिंग

Mon, 14 Dec 2015 01:39 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Mon, 14 Dec 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन
chunav
पंचायत चुनाव में अपने प्रत्याशियों की हार के बाद कैलाश मंदिर के महंत परिवारों में टकराव हो गया। उनमें जमकर पथराव और फायरिंग से अफरातफरी मच गई। एक घंटे तक बवाल होता रहा। सूचना पर आई पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़ दिया। इसके बाद दबिश देकर दोनों पक्षों के 10 लोगोें को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

कैलाश में सोमेश गिरी और उनका भतीजा भरत गिरी मंदिर के महंत हैं। पंचायत चुनाव में दोनों के परिवार की महिलाएं प्रधान पद की प्रत्याशी थीं। रविवार को परिणाम आया। उनके परिवार की महिलाओं की हार हो गई। गांव से तीसरे प्रत्याशी की जीत हुई। शाम को सोमेश और भरत गिरी के परिवारों में विवाद शुरू हो गया। दोनों पक्षों के लोगों के आमने-सामने आने पर जमकर पथराव होने लगा। घरों पर भी ईंट-पत्थर फिंकाई की गई। इस दौरान कुछ लोगों ने छह राउंड फायरिंग कर दी। ग्रामीण घरों में दुबक गए। सूूचना पर सीओ हरीपर्वत अशोक कुमार सिंह थाना सिकंदरा की फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस ने घरों से दोनों पक्षों के दस लोगों को पकड़ लिया। देर रात तक अन्य लोगों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही थी। सीओ ने बताया कि पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

पिनाहट क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेरव में चुनाव हारे दो प्रत्याशियों के समर्थकों में जमकर पथराव और फायरिंग हो गई। इस दौरान एक पक्ष के छह लोग घायल हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पिनाहट में भर्ती कराया। वहां से आगरा रेफर कर दिया गया। गांव सेरव निवासी मानसिंह और वेदसिंह वर्मा प्रधानी का चुनाव लड़े लेकिन दोनों पड़ोस के गांव लोटन सिंह की ठार निवासी प्रत्याशी सुनील कुमार से हार गये। रविवार शाम गांव पहुंचने पर वेद सिंह के समर्थकों ने मानसिंह के परिवारीजनों को अपनी हार का कारण बताते हुए गालीगलौज शुरू कर दी। इसका विरोध मानसिंह के पक्ष के लोगों ने किया। इसी बात पर वेद सिंह पक्ष के लोगों ने मानसिंह पक्ष पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। बाद में उनके बीच पथराव और फायरिंग भी हुई। इससे मानसिंह पक्ष के जगदीश, रामप्रकाश, गोकुल, मान देवी, सुनीता, शारदा देवी घायल हो गये। सूचना पर पुलिस पहुंची तो हमलावर बीहड़ की ओर भाग गये। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पिनाहट में भर्ती कराया। वहां से डाक्टरों ने उन्हें आगरा रेफर कर दिया। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। क्षेत्राधिकारी कर्मवीर सिंह का कहना है कि हार को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हुआ है। फायरिंग की कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
चुनाव से पहले हुई थी पंचायत
पिनाहट। ग्राम पंचायत सेरव में चुनाव से पहले मान सिंह और वेद सिंह वर्मा में से एक ही प्रत्याशी को लड़ाने को लेकर पंचायत हुई थी। मगर पंचायत में बात न बनने पर दोनों प्रत्याशी खड़े रहे। इसी बात को लेकर पक्षों में खुन्नस थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed