{"_id":"8ebaef84a75fb7c77fb57dc80bd0bdb3","slug":"child-gang-snatched-a-bag-full-of-money-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने से छूटते ही बच्चा गैंग ने रुपयों से भरा थैला छीना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थाने से छूटते ही बच्चा गैंग ने रुपयों से भरा थैला छीना
अमर उजाला ब्यूरो, अागरा
Updated Thu, 03 Mar 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक से 50 हजार रुपये निकाल कर लौट रहे पूर्व सैनिक से बच्चा गिरोह के सदस्य ने थैला छीन लिया। लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। गिरोह के सदस्यों को एक दिन पहले ही चोरी के मामले में पुलिस ने मंगलवार को चेतावनी देकर छोड़ा था।
बुधवार सुबह मंसूरपुरा गांव के पूर्व सैनिक रामौतार भारतीय स्टेट बैंक की बाह शाखा में आए थे। अपने खाते से 50 हजार रुपये निकालकर थैले में रख लिए। घर लौटते समय सदर बाजार तिराहे पर बच्चा गैंग के एक सदस्य ने ये थैला छीन लिया और भागने लगा। शोर मचाने पर लोगों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस भी आ गई। उससे बैग बरामद कर लिया गया। पुलिस सूत्रोें ने बताया कि एनडी जैन पब्लिक स्कूल बाह के चालक विजय सिंह साइकिल की दुकान पर टायरों में हवा भरवा रहे थे। तभी इसी गिरोह के चार सदस्यों ने उन्हें बातों में उलझाकर उनकी जेब से 1500 रुपये निकाल लिए। जानकारी पर उन्होंने लोगों की मदद से सभी को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया था। तब पुलिस ने उन्हें चेतावनी देकर थाने से छोड़ दिया था। इसके एक दिन बाद ही उन्होंने फिर से वारदात कर डाली।