फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Child abduction, 20 million ransom

बालक का अपहरण, 20 लाख फिरौती मांगी

Tue, 07 Jun 2016 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Tue, 07 Jun 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
Child abduction, 20 million ransom
फतेहाबाद के गांव बिजोलपुरा खंडेर की घटना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गांव बिजोलपुरा खंडेर निवासी किसान रमेश चंद चौहान के पुत्र विवेक (5) का अपहरण हो गया है। वह रविवार को अपनी दादी के साथ बाबा की तिवरिया पर चल रही भागवत सुनने गया था। वहीं से लापता हो गया था। सोमवार को अपहर्ताओं ने  फोन कर परिवारीजनों से 20 लाख की फिरौती मांगी। इसका पता चलने पर पुलिस हरकत में आई।
विज्ञापन

विवेक के परिवार ने रविवार को ही गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। तब पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई। उसे तलाश करने के लिए कोई प्रयास नहीं किया। यह भी नहीं सोचा कि घटना अपहरण की हो सकती है। पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही। फिरौती का फोन आने के बाद अधिकारी उसके घर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।
विज्ञापन

घटना में किसी जानकार का हाथ होने का भी शक है। विवेक अपनी दादी के साथ बैठा था। तभी बदमाश उसे ले गए। माना जा रहा है कि किसी जानकार ने उसे अपने पास बुलाया होगा। इसकेबाद उसका अपहरण किया होगा। थाना पुलिस अपहर्ताओं का गैंग ट्रेस करने में लगी है लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। क्षेत्र में इस तरह की पूर्व में हुई घटनाओं में शामिल अपराधियों के बारे में भी जानकारी की जा रही है। सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि बालक के अपहरण के मामले में पुलिस अपहर्ताओं की तलाश में लगी है। शीघ्र ही बालक को ढूंढ निकाला जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed