आगरा: वायुसेना अधिकारी की रिश्तेदार महिला से छेड़छाड़ के मामले में पांच युवकों के खिलाफ चार्जशीट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाई की मंडी क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला अपने देवर के साथ कमला नगर के जिम में आती थीं। वह वायुसेना अधिकारी की रिश्तेदार हैं। चार सितंबर को सुबह जिम में अभ्यास करने के दौरान दो युवक उनको घूरने लगे। युवकों ने मोबाइल से महिला का वीडियो बना लिया।
संबंधित खबर- आगराः जिम में वायुसेना अधिकारी की रिश्तेदार से छेड़छाड़, देवर को पीटा
जब महिला ने विरोध किया तो उसके साथ अभद्रता की गई। देवर बचाव में आया तो मारपीट पर उतारू हो गए। आरोपियों ने अफने साथियों को बुला लिया। सूचना पर पुलिस आ गई थी। महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था।
संबंधित खबर- वायुसेना अधिकारी की रिश्तेदार का वीडियो बनाने का आरोपी साथी सहित गिरफ्तार, जिम में हुई थी घटना
पांचों आरोपियों को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया गया। उनके खिलाफ साक्ष्य जुटाए गए। इसके बाद छह नवंबर को चार्जशीट लगा दी गई। इसमें छह से अधिक गवाह बनाए गए हैं। पुलिस ने चार्जशीट कोर्ट में पेश कर दी है।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।