{"_id":"3f74879b0ba7d700ad95b5c6c0ee8a30","slug":"chaplain-work-resist-spreading-strain-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मस्थल में निर्माण कार्य का विरोध, फैला तनाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धर्मस्थल में निर्माण कार्य का विरोध, फैला तनाव
ब्यूूराे, अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 15 Jun 2015 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहजादी मंडी में धर्मस्थल के पास पिलर लगवाए जा रहे थे। आसपास के लोगों ने इसका विरोध किया। उनका कहना था कि छावनी परिषद की जमीन पर अतिक्रमण किया जा रहा है। इसको लेकर उनकी समुदाय विशेष के लोगों से तनातनी हो गई। सूचना पर बजरंग दल के प्रांत सह संयोजक राकेश त्यागी, गोरक्षा प्रमुख सुनील पाराशर, दिग्विजयनाथ तिवारी, भूपेंद्र शर्मा समेत अन्य कार्यकर्ता आ गए। इससे इलाके में तनाव फैल गया। उन्होंने कहा कि एक ओर तो छावनी परिषद अवैध निर्माण के नाम पर वर्षों पुरानी दुकानों को तोड़ने का षड्यंत्र कर रही है। दूसरी ओर रक्षा विभाग की जमीन पर अतिक्रमण किया जा रहा है, तो इसे नहीं रोका जा रहा। सूचना पर एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह भी पुलिस बल के साथ आ गए। उन्होंने रक्षा विभाग के अधिकारियों से बात करके निर्माण कार्य को रुकवा दिया। निर्माण कार्य बगैर अनुमति के कराया जा रहा था। इस मौके पर संजय मल्होत्रा, अशोक कुलश्रेष्ठ, केशव, बंटी ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन