फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bussinessman arrested in copyright

कोलकाता के व्यापारी कोे कापीराइट एक्ट में पकड़ा

Sat, 26 Sep 2015 01:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा Updated Sat, 26 Sep 2015 01:36 AM IST
विज्ञापन
bussinessman arrested in copyright
मदिया कटरा स्थित रतन प्रकाशन मंदिर की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड की किताबें बेचने वालों पर एसटीएफ ने शिकंजा कस दिया है। छत्ता पुलिस और लखनऊ की एसटीएफ की टीम ने फव्वारा बाजार से कोलकाता के समीर को गिरफ्तार करके उसके पास से 24 किताब बरामद की हैं। इससे पहले दो लोगों को जेल भेजा जा चुका है। एसटीएफ के सूत्रों ने बताया कि इस मामले में अन्य जिलों में भी गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। अभी तक पांच करोड़ की किताबें पकड़ी जा चुकी हैं।
विज्ञापन

मदिया कटरा स्थित रतन प्रकाश मंदिर के मालिक प्रेमचंद जैन ने 14 जुलाई को छत्ता थाने में प्रकाशन के नाम से पुस्तकें बेचने के सिलसिले में कापीराइट एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने तब सराहनपुर के वैभव और हरीश को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। उनके पास से सैकड़ों किताबें बरामद हुई थीं। इसके बाद भी किताबों की बिक्री का सिलसिला नहीं थमा। इस मामले से प्रेमचंद जैन ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को अवगत कराया। उन्होंने इसकी जांच एसटीएफ को सौंप दी। एसटीएफ तभी से आगरा समेत अन्य जिलों में रतन प्रकाशन ने नाम से किताब बेचने वालों की धरपकड़ में लगी है। गुरुवार को एसटीएफ की टीम ने फव्वारा बाजार से बेक बागान, कोलकाता के कमरे आलम उर्फ समीर को गिरफ्तार किया। उसके पास से इंटर गणित की प्रथम और द्वितीय भाग की 24 किताब बरामद हुईं। इन किताबों के लेखन हरस्वरूप शर्मा हैं। प्रकाशन मंदिर के लोगों ने बताया कि प्रकाशन से 15 फीसदी कमीशन पर दुकानदारों को किताब बेची जाती है, जबकि यह किताबें 30 से 50 फीसदी का कमीशन देकर बेची जाती हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed