फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   "Business planted cameras, police will patrols '

‘कारोबारी लगाएं कैमरे, पुलिस करेगी गश्त’

Sat, 24 Oct 2015 02:17 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Sat, 24 Oct 2015 02:17 AM IST
विज्ञापन
"Business planted cameras, police will patrols  '
लूट, हत्या की घटनाओं से दहशतजदा सराफा कारोबारी शुक्रवार दोपहर को एसएसपी से जब मिलने गए तो आक्रोश में थे, लेकिन डेढ़ घंटे की बैठक के बाद लौटे तो सुर बदल गए। एसएसपी ने सराफा कारोबारियों से सीसीटीवी कैमरे लगवाने को कहा और घने बाजारों में शाम को 7 से रात 10 बजे तक गश्त लगवाने का भरोसा दिलाया। चीता पुलिसकर्मियों की शिकायतों पर पुलिस कप्तान ने कहा कि वह उनकी कारगुजारियों पर खुद नजर रखेंगे।
विज्ञापन

आगरा व्यापार मंडल अध्यक्ष टीएन अग्रवाल के साथ शुक्रवार दोपहर को दर्जन भर सराफा कारोबारी एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह से मिलने उनके कैंप कार्यालय पहुंचे। लगातार लूट, हत्या की घटनाओं से दहले सराफा कारोबारियों ने एसएसपी से सुरक्षा की मांग की।
विज्ञापन

एसएसपी ने हर एक बात सुनी और आधे घंटे की जगह डेढ़ घंटे तक सुरक्षा के हर बिंदु पर चर्चा की। बैठक में तय हुआ कि शाम सात से रात 10 बजे तक घने बाजारों में हर थाने, चौकी की पुलिस गश्त लगाएगी। रॉ मैटेरियल और सोना-चांदी ले जाने वाले सराफा कारोबारियों को वाणिज्य कर के नाम पर कहीं भी रोक कर चेकिंग नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीता पुलिसकर्मियों से नाराज व्यापारियों ने अवैध वसूली के आरोप लगाए और एक भी वारदात में उनके काम न आने की शिकायत की। एसएसपी ने कहा कि वह चीता पुलिसकर्मियों की कारगुजारियों पर खुद नजर रख रहे हैं।

व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवाएं। सीओ के साथ वह बात करते रहें। व्यापारियों को कोई दिक्कत हो तो वह सीधे उन्हें फोन कर बात कर सकते हैं। प्रतिनिधिमंडल में ज्वेलर्स एसोसिएशन के राजेश हेमदेव, पवन दौनेरिया, विनय सेठ, रमेश वर्मा, मधुकर कक्कड़, राजू जौहरी, गिरीश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed