फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BTC hangama agra

बीटीसी अभ्यर्थियों ने एक घंटे जाम किया एमजी रोड 

Thu, 29 Sep 2016 12:26 AM IST
बीटीसी अभ्यर्थियों ने एक घंटे जाम किया एमजी रोड 
बीटीसी अभ्यर्थियों ने एक घंटे जाम किया एमजी रोड  Updated Thu, 29 Sep 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
BTC hangama agra
बीटीसी अभ्यर्थियों ने एक घंटे जाम किया एमजी रोड  - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बीटीसी-2015 के कालेज आवंटन की प्रक्रिया में गड़बड़ी से नाराज अभ्यर्थियों ने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में घंटों हंगामा किया। शाम को एमजी रोड पर जाम लगा दिया। इससे ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त हो गई। कई एंबुलेंस जाम में देर तक फंसी रहीं। घंटे भर बाद पुलिस ने लाठी भांजकर अभ्यर्थियों को खदेड़ा। 
विज्ञापन

 मेरिट में आने और डीडी जमा करने के बाद भी कालेज आवंटन की सूची में नाम न होने और कट आफ से कम मेरिट वालों को कालेज आवंटित किए जाने के विरोध में बुधवार को बीटीसी अभ्यर्थियों ने सुबह 10 बजे से डायट पहुंचकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। अभ्यर्थियों ने पूरे प्रशासनिक भवन पर कब्जा जमा लिया। प्राचार्य कक्ष से लेकर बाकी सभी कक्षों में अभ्यर्थी ही बैठे थे। एक भी अधिकारी और कर्मचारी नहीं थे। पुराने बीएसए आफिस के पीछे स्थित प्राचार्य आवास पर अधिकारियों और कर्मचारियों के होने की सूचना पर अभ्यर्थियों ने वहां भी हंगामा किया।
विज्ञापन

 हंगामे की सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट संदीप कुमार गुप्ता डायट पहुंच गए। उनके साथ एसीएम तृतीय भी थीं। अभ्यर्थियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को भी घेर लिया। वह कई दिनों से डायट पहुंचकर अभ्यर्थियों की समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दे रहे थे। सिटी मजिस्ट्रेट जिले में हुए आवेदन, काउंसलिंग के दौरान जमा हुए ड्राफ्ट, कट ऑफ लिस्ट आदि के बारे में डायट प्राचार्य बीना सत्या से जानकारी प्राप्त कर रहे थे। इस दौरान कुछ अभ्यर्थियों ने एमजी रोड पर जाम लगा दिया। इसमें कई एंबुलेंस फंस गईं। घंटे भर की मशक्कत के बाद पुलिस ने कुछ एंबुलेंस को दूसरे रास्तों से निकला। पर्यटकों की गाड़ियां, रोडवेज बसें जाम में फंसी रहीं। अभ्यर्थियों और राहगीरों में झड़प भी हुई। पुलिस और एसीएम प्रथम ने अभ्यर्थियों को पहले समझाया न मानने पर लाठी भांजीं। इसके बाद अभ्यर्थियों ने फिर से डायट का रुख किया। डायट में सिटी मजिस्ट्रेट और एसीएम थर्ड पहले मौजूद थे। डीएम के कहने पर एडीएम सिटी धर्मेंद्र सिंह और एसपी सिटी सुशील घुले भी पहुंच गए। वहां काफी देर तक हंगामा होता रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टाइम लाइन 
03:45 बजे- अभ्यर्थी डायट से एमजी रोड के लिए निकले। 
04:03 बजे- सुभाष पार्क के पास पहुंचकर एमजी रोड जाम कर दिया। 
04:30 बजे- के करीब एसीएम फर्स्ट अभ्यर्थियों को समझाने पहुंचे।  
05:05 बजे- पुलिस ने लाठी फटकार अभ्यर्थियों को खदेड़ा।  
05:23 बजे- एडीएम सिटी और एसपी सिटी डायट पहुंचे। 
06:25 बजे- अधिकारियों ने अभ्यर्थियों को मामले की जांच का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed