फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Brother Murdered In Dispute Of Land Crime News Firozabad

रिश्ते का कत्ल: फावड़े से सिर पर प्रहार कर भाई की हत्या, आरोपी परिवार सहित फरार

Thu, 26 Nov 2020 05:27 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 26 Nov 2020 05:27 PM IST
सार

  • पराली को रखने को लेकर हुआ था विवाद
  • हत्या के बाद परिवार सहित आरोपी फरार 

विज्ञापन
Brother Murdered In Dispute Of Land Crime News Firozabad
हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद जनपद के सिरसागंज कस्बा के गांव जायमई में गुरुवार सुबह बड़े भाई ने अपने छोटे भाई के सिर पर फावड़े से प्रहार कर हत्या कर दी। इसके बाद वह परिवार सहित भाग निकला। दोनों के बीच ग्रामसभा की जमीन पर पराली रखने को लेकर विवाद हुआ था। मौके पर पहुंचे एसपी देहात राजेश कुमार और सीओ इंदुप्रभा सिंह ने मामले की जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन



सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव जायमई में ग्राम सभा की जमीन पर पराली रखने को लेकर भाइयों के बीच बुधवार शाम को विवाद हो गया था। गांव वालों ने विवाद शांत करा दिया था। गुरुवार को राम विलास (60) पुत्र बाबूराम खेत पर काम कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान उनका बड़ा भाई सुरेश अपने पुत्रों के साथ खेत पर आया और ग्रामसभा की जमीन पर पराली रखने का विरोध करने लगा।
विज्ञापन



दोनों के बीच फिर विवाद हो गया। रामविलास को इन लोगों ने लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि सुरेश ने रामविलास के सिर पर फावड़े से कई बार प्रहार किया। इससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। इसके बाद सभी लोग मौके से भाग निकले। सूचना पर मौके पर रामविलास के परिवार के लोग पहुंच गए। बाद में उन्होंने पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेश ने दी थी जान से मारने की धमकी 
मृतक की बेटी सुनीता और निशा ने बताया कि पिता से मारपीट की खबर सुनते ही परिवार के सभी लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने देखा कि उनके पिता रामविलास खून से लथपथ जमीन पर पड़े हुए थे। घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी गिरीशचंद्र गौतम और सीओ इंदूप्रभा सिंह मौके पर पहुंची। रामविलास के परिवारीजनों ने बताया कि दोनों भाइयों के बीच संपत्ति का बंटाबारा हो चुका था।


दोनों खेतों के बीच में थोड़ी सी ग्राम सभा की जमीन पड़ी हुई है। इस पर पहले से रामविलास की पराली रखी हुई थी, वहीं सुरेश भी अपनी पराली को रखने की जिद पर अड़ा था। इसको लेकर बुधवार को दोनों भाइयों में कहासुनी हो गयी थी। परिवारीजनों ने बताया कि बुधवार को ही सुरेश ने रामविलास को जान से मारने की धमकी दी थी, लेकिन रामविलास ने इसे गंभीरता ने नहीं लिया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed