फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bride refused marry to groom in agra

जयमाला के दौरान दूल्हे ने कर दी ऐसी हरकत, दुल्हन ने किया शादी से इंकार, बैरंग लौटी बरात

Sun, 19 May 2019 03:05 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 19 May 2019 03:05 PM IST
विज्ञापन
bride refused marry to groom in agra
प्रतीकात्मक तस्वीर
आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र में जयमाला के समय दूल्हे की हरकत से नाराज दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। दुल्हन को मनाने के प्रयास किए गए, लेकिन वो तैयार नहीं हुई। आखिर में बरात को लौटना पड़ा। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन

 
एत्माद्दौला क्षेत्र के एक मोहल्ले में कमला नगर से बरात आई थी। शादी समारोह एक मैरिज होम में चल रहा था। बरात चढ़ाई के बाद जयमाला की रस्म अदायगी शुरू हो गई। मगर, दूल्हा पक्ष के पास एक ही वरमाला था। इस पर दूल्हा और दुल्हन पक्ष को एक ही वरमाला पहनाई गई। 
विज्ञापन


होश आने पर किया शादी से इंकार

अचानक दुल्हन बेसुध होकर गिर गई। इस पर दूल्हे ने दुल्हन को होश में लाने का प्रयास किया। इस दौरान उससे गलत हरकत भी कर दी। होश में आने पर दुल्हन ने उससे शादी करने से इंकार कर दिया। यह बात सुनकर सभी सन्न रह गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार के लोगों ने उसे समझाया, लेकिन दुल्हन शादी करने के लिए तैयार नहीं हुई। दूल्हे के भाई ने बताया कि वो दो वरमाला लेकर आए थे। मगर, एक माला दूल्हे को पंडित ने बारोटी के समय गले में पहना दी। इस कारण एक ही माला रह गई थी। 

काफी देर तक दोनों पक्ष बातचीत करते रहे। रात में मामला पुलिस के पास भी पहुंच गया, लेकिन दुल्हन शादी न करने पर अड़ी रही। बाद में बरात वापस लौट गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed