फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   boy murdered in kasganj

अपहरण के बाद बालक की हत्या, लापरवाही पर चौकी प्रभारी सस्पेंड

Thu, 14 Sep 2017 07:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पटियाली/दरिवागंज (कासगंज)
ब्यूरो/अमर उजाला पटियाली/दरिवागंज (कासगंज) Updated Thu, 14 Sep 2017 07:06 PM IST
विज्ञापन
boy murdered in kasganj
हत्या - फोटो : अमर उजाला
कासगंज के थाना गांव में अपहरण के बाद बालक की हत्या को लेकर लोगों में आक्रोश फैल गया। मामले में पुलिस की लापरवाही पर जमकर हंगामा हुआ। लोगों ने दरियावगंज चौकी प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाए। इसके चलते एसपी ने चौकी प्रभारी को सस्पेंड कर दिया है। तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। 
विज्ञापन


बताया गया है कि थाना गांव का रहने वाला रवि राठौर (8) पुत्र बृजेश राठौर कक्षा 2 का छात्र था। वह गौतम बुद्ध प्राथमिक विद्यालय में पढ़ता था। बुधवार को स्कूल की छुट्टी के बाद वह घर लौट आया। इसके बाद वह खेलने चला गया। शाम पांच बजे तक जब वह नहीं लौटा तो परिवारीजनों को ने तलाश किया। 
विज्ञापन


परिवारीजनों का कहना है कि मामले की सूचना दरियावगंज चौकी के प्रभारी को दी गई लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। गुरुवार की सुबह बालक का शव नौगवां गांव के जंगल में रक्षपाल के खेत में पड़ा मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन पहले पिता का हुआ था झगड़ा

boy murdered in kasganj
हत्या - फोटो : अमर उजाला
घटना की पृष्ठ भूमि में बताया गया कि बालक के पिता का दो दिन पहले गांव के ही देवेश, सुरेश और विकास से झगड़ा हुआ था। इन तीनों ने ब्रजेश और उसके भांजे पप्पू के साथ मारपीट की थी। इस मामले की शिकायत पुलिस से की गई लेकिन तब भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 

शव जलाने की थी तैयारी

बताया गया है कि बालक रवि की गला रेतकर हत्या की गई। बालक के शव के पास ही हसिया दरांती पड़ी मिली। इसके अलावा मौके पर केरोसिन, माचिस, बोरियां भी पड़ी मिलीं। जिससे समझा जा रहा है कि हत्यारे बालक का शव जलाने की कोशिश में थे। पिता बृजेश राठौर भी सूचना मिलने पर परिवारीजनों के साथ मौके पर आ गए। रवि के रूप में शव की शिनाख्त होते ही कोहराम मच गया। 

मौके पर नौगवां, थाना गांव सहित आस पास के गांव के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस के खिलाफ लोगों में आक्रोश था। पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने आक्रोशितों को समझाबुझा कर शांत किया। इसके बाद पुलिस शव कब्जे में ले पाई। एसएसपी ने दरियावंगज चौकी के प्रभारी धीरेंद्र सिंह तोमर को निलंबित कर दिया। तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed