{"_id":"59aec1524f1c1b8c078b4717","slug":"boy-kidnapped-in-agra-was-vehical-thief","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घरवालों ने मचाया अपहरण का शोर, बेटा निकला बाइक चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घरवालों ने मचाया अपहरण का शोर, बेटा निकला बाइक चोर
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Wed, 06 Sep 2017 10:12 AM IST
विज्ञापन
सौरभ
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में सिकंदरा क्षेत्र के शास्त्रीपुरम निवासी छात्र को घर में घुसकर अगवा कर ले जाने के मामले में मंगलवार को नया मोड़ आ गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि सौरभ को थाना रकाबगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उससे चोरी की एक्टिवा बरामद की गई है। उसे जेल भेज दिया गया था। घरवालों ने अपहरण का हल्ला मचा दिया था।
बताया गया है कि आगरा के ए-ब्लाक शास्त्रीपुरम निवासी सिंह पाल सिंह के बेटे सौरभ को सोमवार दोपहर को घर में घुसकर कुछ लोग गाड़ी में डालकर ले गए थे। परिवारीजनों ने अपहरण की आशंका जाहिर की थी। थाना सिकंदरा पुलिस को तहरीर देकर एक फाइनेंस कंपनी कर्मियों पर शक जताया था।
सौरभ की मां ने बताया था कि बेटा इंटर में पढ़ता है। वह नाबालिग है। इंस्पेक्टर सिकंदरा का कहना है कि सौरभ को रकाबगंज पुलिस ने पकड़ा था। उसके पास से चोरी की एक्टिवा बरामद हुई थी।

Trending Videos
किसी और का नंबर लिखा
रकाबगंज इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी ने एक्टिवा पर किसी और एक्टिवा का नंबर लिख रखा था। वह किसी महिला के नाम पर है। महिला के पास एक्टिवा है। उधर, बरामद एक्टिवा के मालिक का पता करने के लिए एक्टिवा के चेसिस नंबर से आरटीओ से जानकारी की गई। मगर, चेसिस नंबर गलत निकला। सौरभ का मेडिकल कराया गया, जिसमें वह बालिग पाया गया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जेल भेजा गया है।
बदमाशों के अंदाज में ले गई थी पुलिस
पुलिस ने जिस अंदाज में सौरभ को उठाया था उससे यही लगा था कि आरोपी सौरभ को बदमाश ले गए हैं। तभी तो घरवालों ने सौ नंबर पर अपहरण की सूचना दी थी। पुलिस कर्मी बिना वर्दी के थे। परिवारीजनों के विरोध करने पर पिस्टल तान दी थी। सौरभ को लेकर जाने की जानकारी थाना पुलिस को काफी देर बाद दी गई।