{"_id":"58a49ef54f1c1bd157d83f30","slug":"born-daughter-since-there-was-second-child-raised","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी पैदा नहीं हुई इसलिए दूसरे की बच्ची को उठाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटी पैदा नहीं हुई इसलिए दूसरे की बच्ची को उठाया
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
Updated Thu, 16 Feb 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
45 दिन बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मासूम चंचल को कराया मुक्त
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के अलबतिया स्थित लक्ष्मी पुरम से 45 दिन पहले अगवा मासूम चंचल को पुलिस ने बरामद कर लिया। एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। उसने रुपयों के लिए नहीं, बल्कि बच्ची का अपहरण बेटी की चाहत को पूरा करने के लिए किया था। यह बात उसने पुलिस की पूछताछ में बताई है।
लक्ष्मी पुरम निवासी जीतू की घर के पास ही चाय की दुकान है। 30 दिसंबर को उसकी दुकान पर एक युवक आया। उसने अपना नाम बलवीर बताया। उस समय जीतू के पिता दुकान पर बैठे थे। युवक ने कहा कि वह टोरंट में काम करता है। उनके गांव का रिश्तेदार है। इसके बाद जीतू की नौकरी लगवाने की बात कही। पिता ने जीतू को बुलाया। जीतू के साथ उसकी तीन साल की बेटी चंचल भी घर से आ गई। युवक ने जीतू से अपने आधार कार्ड की कापी लेने घर भेज दिया। इसी बीच युवक चंचल को टॉफी दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। इस मामले में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस को एक मोबाइल नंबर मिला था। इस आधार पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
बुधवार को आरोपी को फोन करके सेंट्रल पार्क, आवास विकास कॉलोनी बुला लिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उससे बच्ची भी मुक्त करा ली। इंस्पेक्टर थाना जगदीशपुरा ने बताया कि आरोपी राजू निवासी मोती महल, एत्माद्दौला है। वह मजदूरी करता है। उसने बताया कि उसके 10-12 साल के तीन बेटे हैं। उसकी पत्नी के बेटी पैदा हुई नहीं थी। इस कारण वह परेशान था। बेटी को गोद लेने की कोशिश की लेकिन नहीं मिल सकी। वह मजदूरी के लिए अलबतिया आया था। तभी उसने बच्ची को खेलते देखा। इसके बाद ही अपहरण का प्लान बना लिया। उसने अपने घर पर भी यही बताया कि बच्ची को एक आश्रम से गोद लिया है।