फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP MLA to seek comment on porn

विधायक पर अश्लील कमेंट में भाजपा नेता की तलाश

Fri, 07 Oct 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 07 Oct 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
BJP MLA to seek comment on porn
सपाइयों ने बाह थाने का घेराव कर पुलिस को अल्टीमेटम दिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
बाह के सपा विधायक अरिदमन सिंह के बारे में व्हाट्स एप ग्रुप पर अश्लील कमेंट पोस्ट करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को चिह्नित कर लिए जाने का दावा किया है। पुलिस का कहना है कि यह करतूत गजेंद्र सिंह की है। वह भाजपा का बाह देहात मंडल का अध्यक्ष बताया गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। उसके बेटे से भी पूछताछ की गई है।


इस मामले में रिपोर्ट बुधवार रात ही दर्ज करा दी गई थी। बाह पुलिस ने साहबरायपुरा गांव के गजेंद्र सिंह पुत्र तेज सिंह के रूप में आरोपी को चिह्नित किया। उसकी तलाश में घर पर दबिश दी। पूछताछ के लिए पुत्र को हिरासत में लिया। सर्विलांस के जरिए गजेंद्र सिंह की लोकेशन दिल्ली में मिली है। गजेंद्र सिंह भाजपा बाह देहात मंडल के ब्लाक अध्यक्ष हैं। उधर, सपाइयों ने इस मामले को अरिदमन के चरित्र हनन की साजिश बताते हुए बाह थाना घेरा। 48 घंटे में आरोपी की गिरफ्तारी का अल्टीमेटम, दिया। सपाइयों का कहना था कि विरोधी लोग अरिदमन की छवि धूमिल करने को साजिश रच रहे हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही इस साजिश में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। एसओ को ज्ञापन सौंप कर 48 घंटे में कार्रवाई न होने पर जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर ऐलान किया। बाह थाने का घेराव प्रदर्शन करने वालो में सपा के जिला उपाध्यक्ष सौदान सिंह भदौरिया, तहसील अध्यक्ष माधौसिंह बघेल, राज कुमार यादव, ब्लाक प्रमुख बाह होरी लाल, ब्लाक प्रमुख पिनाहट सुग्रीव सिंह चौहान, सपा एससी, एसटी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश प्रधान, कलियान सिंह प्रधान, विनोद त्यागी, महेश सिसोंदिया, मदन मोहन शर्मा, संतोष गहलोत, प्रदीप सिंह, भूपेंद्र भदौरिया, सोनू प्रधान आदि मौजूद रहे। देवानंद परिहार, रामप्रकाश परिहार, गौरव परिहार, दिनेश परिहार, पिंकी भदौरिया, शंकर लाल शर्मा ने एसएसपी को शिकायती पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed