फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bjp mla's supporters beaten toll plaza employees on lucknow expressway in agra

टोल टैक्स मांगा तो विधायक समर्थकों ने कर्मचारियों को पीटा, सीसीटीवी कैमरे में कैद घटना

Fri, 04 Jan 2019 06:54 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 04 Jan 2019 06:54 PM IST
विज्ञापन
bjp mla's supporters beaten toll plaza employees on lucknow expressway in agra
सीसीटीवी फुटेज से ली गई तस्वीर

प्रदेश में एक बार फिर सत्ता की हनक देखने को मिली है। लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर आगरा के फतेहाबाद टोल प्लाजा पर टोल टैक्स मांगा तो भाजपा विधायक के समर्थकों ने मारपीट कर दी। काफी देर तक टोल प्लाजा पर बवाल होता रहा। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 

विज्ञापन


घटना गुरुवार रात साढ़े 10:30 की है। बाराबंकी जिले के दरियाबाद से भाजपा विधायक सतीश शर्मा लखनऊ से करीब 100 कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली में आयोजित होने वाले अयोध्या महोत्सव में शामिल होने जा रहे थे। विधायक के काफिले में चार कार और एक बस शामिल थी।
विज्ञापन


भाजपा विधायक की गाड़ी तो बिना टोल दिए निकल गयी। पीछे से आयी बस रोककर टोल कर्मियों ने टैक्स मांगा। इस पर बस चालक ने फैजाबाद के सांसद लल्लू सिंह का एक पत्र टोल कर्मियों को दिखाया। इस पर टोल कर्मियों ने अधिकारियों से बातचीत करने का हवाला देते हुए रुकने को कहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ियों पर लिखा था भाजपा विधायक

इसी बात को लेकर बस में सवार विधायक समर्थक झगड़ने लगे। कुछ देर बाद आगे चल रही विधायक लिखी गाड़ियों में से लोग निकल आये तथा टोल कर्मियों को पीटने लगे। इसके चलते टोल पर अफरा-तफरी मच गई। 

इसी बीच विवाद के समय टोल के मैनेजर सुनील कुमार शुक्ला मौके पर पहुंचे तथा समझाने का प्रयास किया, लेकिन विधायक समर्थक नहीं माने। टोल कर्मियों ने इस घटना की जानकारी फतेहाबाद पुलिस को दी। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह टोल कर्मियों को वहां से दूर कर सभी गाड़ियों को टोल से निकाल कर रास्ता साफ कराया। टोल कर्मियों ने इस घटना में थाना फतेहाबाद में एफआईआर देने की बात कही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed