फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP leader absconded with girlfriend in agra

पत्नी और बच्चों को छोड़कर प्रेमिका संग फरार हुआ भाजपा नेता, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 01 Feb 2019 04:09 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 01 Feb 2019 04:09 PM IST
विज्ञापन
BJP leader absconded with girlfriend in agra
FIR
आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र में रहने वाला एक भाजयुमो नेता प्रेमिका के साथ घर छोड़कर चला गया। युवती के परिजनों ने अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया। उधर, आरोपी नेता की पत्नी और बच्चे भी परेशान हैं। घर में आर्थिक संकट होने पर पत्नी ने एसएसपी ऑफिस में प्रार्थना पत्र देकर पति को ढूंढने की गुहार लगाई है।  
विज्ञापन


थाना ताजगंज क्षेत्र के भाजयुमो पदाधिकारी की शादी कई साल पहले हो चुकी हैं। उनके तीन बच्चे भी हैं। पदाधिकारी के प्रेम संबंध क्षेत्र की एक युवती से हो गए। वो स्नातक की छात्रा है। इसका पता पत्नी और युवती के घरवालों को भी चल गया। 20 दिन पहले भाजपा नेता युवती को लेकर चला गया। 
विज्ञापन


उधर, परिजनों ने युवती के अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया। इस पर पुलिस भाजपा नेता की तलाश कर रही है। उधर, नेता की पत्नी परेशान है। उसका कहना है कि पति के जाने के कारण घर में आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। रिश्तेदार उसका साथ नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता की पत्नी एसएसपी ऑफिस पहुंची। उसने प्रार्थना पत्र देकर कहा कि वो कहां जाए? उसके पास घर खर्च तक के लिए रकम नहीं है। मामले में थाना ताजगंज पुलिस को जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed