फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bike chori

अब बाइक का रंग देखकर बदमाशों की तलाश

Mon, 24 Oct 2016 12:36 AM IST
अब बाइक का रंग देखकर बदमाशों की तलाश
अब बाइक का रंग देखकर बदमाशों की तलाश Updated Mon, 24 Oct 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
bike chori
नौ बाइक बरामद - फोटो : श्‍ााहजहांपुर उत्‍तर प्रदेश्‍ा
पूरे शहर में खौफ बने बाइकर्स गैंग की तलाश में पुलिस ने नया फार्मुला निकाला है। अब बाइक के रंग देखकर बदमाशों की तलाश की जा रही है। दरअसल, अभी तक की घटनाओं में सामने आया है कि बाइकर्स गैंग के बदमाश सफेद और काली बाइक पर ही घूमते हैं। चेन, पर्स और कैश लूट की 80 फीसदी वारदात में सफेद बाइक इस्तेमाल की गई है। इसी को ध्यान में रखकर अब चेकिंग के दौरान सफेद और काली बाइक पर फोकस किया जा रहा है। इन रंगों की बाइक पर दो या तीन युवक देखती ही पुलिस रोक लेती है।
विज्ञापन

पुलिस को उम्मीद है कि इसी तरह गैंग को पकड़ा जा सकता है। दरअसल, बाइकर्स गैंग केबदमाश लगातार वारदात कर रहे हैं। वो भी एक हिस्से में नहीं, पूरे शहर में। कभी जयपुर हाइस तो कभी कमला नगर। कभी आवास विकास तो कभी फतेहाबाद रोड। कभी चेन तो कभी पर्स और कभी कैश।
विज्ञापन

हर वारदात की कहानी एक जैसी हो गई है। पुलिस मौके पर पहुंचती है तो बताया जाता है कि बदमाश सफेद रंग की बाइक पर थे। कुछ जगह बाइक का रंग काला बताया गया। सफेद और काली रंग की बाइक की कंपनी अलग अलग  है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों की मानें तो अधिकारियों को चेकिंग केलिए सफेद और काले रंग के साथ बाइक कंपनियों के नाम भी बताए गए हैं। आईजी सुजीत पांडेय ने प्लान तैयार किया है। इस पर अमल एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह करा रहे हैं। आईजी की ओर से यह भी हिदायत है कि चेकिंग का मकसद लोगों को बेवजह परेशान करना नहीं होना चाहिए। फोकस होना चाहिए कि संदिग्धों की ही चेकिंग की जाए।

-- 08 लुटेरों में से एक भी हाथ नहीं आया
आगरा। एक ही दिन में तीन बड़ी वारदात अंजाम देने वाले बाइकर्स गैंग के आठ लुटेरों में से पुलिस अभी तक एक को भी नहीं पकड़ पाई है। उन्हें ट्रेस तक नहीं किया जा सका है। इन्होंने कमला नगर में सराफ दुमुल जिंदल को गोली मारकर कैश और जेवरात से भरा बैग लूटा था । इस वारदात में दो बाइक पर चार बदमाश थे। सफेद बाइक पर सवार दो बदमाशों ने ओमेक्स माल के पीछे राइटर सेफ गार्ड कंपनी केकर्मचारियों से 20 लाख लूटे थे। सफेद बाइक पर सवार दो बदमाशो ने फतेहाबाद रोड पर जनलक्ष्मी फाइनेंस कंपनी केदो कर्मचारियों से 2.70 लाख रूपये लूटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed