{"_id":"57deeccf4f1c1b1d0aa8294d","slug":"bijli-se-maut","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरार में शट डाउन के दौरान करंट से मजदूर की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जरार में शट डाउन के दौरान करंट से मजदूर की मौत

Updated Mon, 19 Sep 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
जरार में शट डाउन के दौरान करंट से मजदूर की मौत
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जरार के कोल्ड स्टोर पर मजदूरी करने वाले युवक जवाहरलाल की शनिवार रात बिजली की लाइन का तार हटाते समय करंट लगने से मौत हो गई। मौत के लिए जरार के एसएसओ को लापरवाही के लिए जिम्मेदार ठहराते हुये रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों के खिलाफ बाह थाने पहुंच प्रदर्शन भी किया।
जरार में चौधरी रविन्द्रपाल सिंह कोल्ड स्टोर जवाहरलाल (30) पुत्र रामसेवक काम करते थे। शनिवार को बिजली पोल से तार टूट गया था। इस पर शट डाउन लेकर जवाहरलाल लाइन को ठीक कर रहे थे। तभी अचानक आए करंट की चपेट में आकर जवाहरलाल की मौत हो गई। गांव के लोगों ने मौत के लिए एसएसओ की जिम्मेदार ठहराते हुये बाह थाने पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने एसडीओ और जेई को बुलाया लेकिन वे नहीं पहुंचे। बाह पुलिस ने जवाहरलाल के भाई हरीओम उर्फ झगडू की तहरीर पर एसएसओ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। बाद में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इस संबंध में बाह के एसडीओ अरविंद कुमार ने बताया कि कोई शट डाउन नहीं लिया गया था। शीतगृह पर हादसा हुआ है। विभाग को इसमें लपेटा जाना गलत है।
------
तीन बच्चे हो गए अनाथ, पत्नी की भी हुई थी करंट लगने से मौत
बाह। जवाहरलाल की मौत के साथ ही उसके तीन बच्चे सौरभ, सचिन, सोनी अनाथ हो गये हैं। चार साल पहले घर में काम करते समय जवाहरलाल की पत्नी सुखदेवी की भी करंट लगने से मौत हो गई थी। घटना के बाद अनाथ बच्चों की परवरिश का सवाल खड़ा हो गया है।