फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bijliः 2 ki maut

करंट से महिला को बचाने में पति और देवर की मौत

Sat, 16 Apr 2016 01:41 AM IST
करंट से महिला को बचाने में पति और देवर की मौत
करंट से महिला को बचाने में पति और देवर की मौत Updated Sat, 16 Apr 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
bijliः 2 ki maut
करंट से महिला को बचाने  में पति और देवर की मौत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
ककरौली गांव में शुक्रवार सुबह महेंद्र सिंह के घर में उतरे हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आई उनकी पुत्रवधू सीमा को बचाने की कोशिश में उसके पति रामभरत (30) और देवर रानू (23) की मौत हो गई। दर्दनाक हादसा भूसे से भरी ट्रैक्टर-ट्राली मेें लगी बल्ली के हाईटेंशन लाइन से टकरा जाने पर हुआ। यह लाइन महेंद्र सिंह के घर की लाइन पर जाकर गिरी। सीमा उस समय फ्रिज से पानी की बोतल निकाल रही थी। उसे करंट से चिपका देख पहले रामभरत दौड़े और फिर रानू। उनकी वहीं पर मौत हो गई। सीमा गंभीर रूप से झुलसी है। उसे आगरा रेफर किया गया है। इस दर्दनाक हादसे का त्रासद पहलू यह भी है कि रानू की शनिवार को शादी थी। घर में शादी की रस्में चल रही थीं। रिश्तेदार आ चुके थे। गांव के लोग भी बरात में जाने की तैयारी कर रहे थे। हादसे के बाद पूरा गांव गम में डूब गया है।
विज्ञापन

उधर, हादसे की वजह पावर कारपोरेशन की लापरवाही मानी जा रही है। दरअसल, करंट फैलते ही फोन से पापरी नागर फीडर पर सूचना दी गई थी। इसके बावजूद विद्युत सप्लाई बंद नहीं की गई। दोनों की मौत हो जाने के काफी देर बाद एसडीओ को फोन करने पर लाइन काटी गई। इस लापरवाही पर गांव वालों का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने दोनों शवों को राजाखेड़ा-पिनाहट मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

थोड़ी देर बाद विधायक अरिदमन सिंह और प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने पर उन्होंने जाम खोल दिया। विधायक ने पीड़ित परिवार को चार लाख रुपये का मुआवजा, सीमा के उपचार का खर्च, राष्ट्रीय पारिवारिक योजना के तहत तीस-तीस हजार रुपये, घटना की मजिस्ट्रेटी जांच कराने और मुख्यमंत्री राहत कोष से मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गम में डूबा पूरा गांव, नहीं जले चूल्हे
पिनाहट। ढोलक बज रही है, शगुन के गीत गाये जा रहे हैं, मेहमान आ रहे हैं, पकवान बन रहे हैं, कल (शनिवार) रानू की शादी जो है। बरातियों की लिस्ट बन चुकी है, बस वाले को फोन कर दिया है। सुबह केसात बजे हैं। पूरा घर खुशी से चहक रहा है। लेकिन अगले ही पल खुशी के गीत विलाप में बदल गए। बिजली के तारों में काल बनकर करंट दौड़ा और रानू के साथ उसके भाई रामभरत की भी जान चली गई। भाभी सीमा जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही हैं। जिसने भी सुना, सन्न रह गया। गांव के लोग बोले, हे भगवान ये क्या हो गया। हम तो रानू की बरात में जाने की तैयारी कर रहे थे, कैसी अनहोनी हो गई। आज दोनों भाइयों की शवयात्रा में जाना होगा। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। 

शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाए जाएंगे। महेंद्र सिंह के छह बच्चों में बेटे रामभरत, रामसेवक, रानू, राजवीर, सोनू और एक पुत्री सत्यवती है। रामभरत और रामसेवक की शादी हो चुकी है। 16 अप्रैल को रानू की बरात बसेड़ी धौलपुर जानी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed