{"_id":"5a5772f84f1c1b6d188b460b","slug":"beware-from-thieves-in-agra-to-jaipur-train","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा-जयपुर रूट की ट्रेन में यात्रा करें तो इनसे जरूर रहें सावधान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आगरा-जयपुर रूट की ट्रेन में यात्रा करें तो इनसे जरूर रहें सावधान
क्राइम डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 12 Jan 2018 10:16 AM IST
विज्ञापन
पीसी में दी जानकारी
- फोटो : अमर उजाला
आगरा जयपुर रूट की ट्रेनों में जहरखुरानी और छिनैती करने वाले गिरोह के छह सदस्यों को जीआरपी आगरा फोर्ट ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से लूटे गए 33 मोबाइल, नशीला पाउडर भी मिला है।
एसपी जीआरपी नितिन तिवारी ने बताया कि आगरा फोर्ट जीआरपी थाने की टीमें आगरा जयपुर रूट की ट्रेनों में जहरखुरानी करने वाले गैंग की तलाश में लगी हुई थीं। बुधवार की रात को खजुराहो उदयपुर इंटरसिटी के आने के वक्त टीमों ने टीला नंदराम के आजाद उर्फ कीकड़ को उसके पांच साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गए बदमाशों में सिंटू, सुमित निवासी टीला नंदराम, सनम सिंह निवासी शमसाबाद, मोहम्मद जफर, मोहम्मद शाकिब निवासी शहीद नगर, सदर शामिल हैं। एसपी ने बताया कि कीकड़ आगरा कैंट थाने से छह माह पहले जेल भेजा गया था। गैंगस्टर में भी कार्रवाई हुई थी।

Trending Videos
इस गैंग के बदमाश यात्रियों के साथ सफर के दौरान खाने पीने की वस्तुओं में नशीला का पाउडर मिला देते हैं। यात्री के बेहोश होने के बाद माल लेकर भाग जाते हैं। थाना प्रभारी ललित त्यागी ने बताया कि टीला नंदराम के बदमाश कई दफा खिड़की से मोबाइल भी छीन लेते हैं।
उनके पास से महंगे 33 मोबाइल मिले हैं। मथुरा जीआरपी को भी इनकी तलाश थी। एसपी ने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी में आरपीएफ का सहयोग भी रहा है।
उनके पास से महंगे 33 मोबाइल मिले हैं। मथुरा जीआरपी को भी इनकी तलाश थी। एसपी ने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी में आरपीएफ का सहयोग भी रहा है।