फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bangladeshi woman sexually assaulted in agra

बांग्लादेश की युवती का यौन शोषण

Fri, 08 Jul 2016 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Fri, 08 Jul 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
Bangladeshi woman sexually assaulted in agra
- फोटो : Demo
बांग्लादेश की युवती के यौन शोषण का मामला सामने आया है। थाना जगदीशपुरा में एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इंस्पेक्टर का कहना है कि वह युवक के साथ ही रह रही थी। उनके दो बच्चे भी हैं। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।  
विज्ञापन

ढाका (बांग्लादेश) की रहने वाली युवती सात साल पहले एक महिला के साथ ताजमहल देखने आई थी। आगरा आने के बाद महिला उससे बिछुड़ गई। युवती ने उसे काफी तलाशा, लेकिन पता नहीं चला। युवती के पास जो रकम थी वह भी खत्म हो गई। यहां की भाषा और जगह का ज्ञान न होने के कारण वह इधर-उधर भटकने लगी। तभी युवती की मुलाकात बोदला निवासी एक युवक से हुई। युवक ने मदद की बात कही। इसके बाद उसे अपने साथ रखने लगा। युवक ने उससे शादी की बात कही। मगर, दोनों के धर्म अलग होने के कारण युवती ने इंकार कर दिया। मगर, घर वापस नहीं जा पाने की मजबूरी के कारण उसी के साथ रही। इसी का फायदा उठाकर युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद यौन शोषण करने लगा। गर्भवती होने पर युवती ने शादी के लिए हां कर दी। मगर, युवक ने शादी नहीं की। इसमें उसके परिवारीजन और दोस्त उसका समर्थन करते थे। बांग्लादेश जाने की बात कहने पर उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। पीड़िता ने बुधवार को थाना जगदीशपुरा में युवक, उसके पिता और एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


जिस्मफरोशी कराई 
पीड़िता का कहना है कि युवक उसे जयपुर और फीरोजाबाद के होटलों में ले जाता था। जहां उससे जिस्मफरोशी करवाता। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी करता। उसने जब बांग्लादेश जाने के लिए कहा तो उसके साथ मारपीट करता था। जान से मारने की धमकी भी दी। सात साल से उससे जिस्मफरोशी करा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed