फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   baba munshidas

एक युवक ने बाबा के पैर छुए दूसरे ने सीने में उतार दी गोली

Mon, 27 Feb 2017 12:49 AM IST
एक युवक ने बाबा के पैर छुए दूसरे ने सीने में उतार दी गोली
एक युवक ने बाबा के पैर छुए दूसरे ने सीने में उतार दी गोली Updated Mon, 27 Feb 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
baba munshidas
एक युवक ने बाबा के पैर छुए दूसरे ने सीने में उतार दी गोली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
दोपहर के साढ़े तीन बजे थे। नरि के आश्रम में कम ही लोग थे। मरम्मत का काम चल रहा था। बाबा मुंशीदास निषाद टहल रहे थे। तभी तीन युवक बाइक से पहुंचे। गेट पर बताया, मरीज हैं, बाबा से दवा लेने आए हैं। उन्हें देखकर बाबा बैठ गए। पूछा क्या परेशानी है, एक बोला, पथरी है किडनी में, दवाई चाहिए। वह आगे बढ़ा और बाबा के पैर छुए। बाबा ने आशीर्वाद दिया और नाम लिखवाने के लिए कहा। वह बोला, मैं राजू हूं, फिरोजाबाद से आया हूं। तभी उसके ठीक पीछे खड़े युवक ने अंटी से तमंचा निकाला। बाबा के ठीक सामने आया। सीने पर निशाना लगाया और ट्रिगर दबा दिया।
विज्ञापन

अगले ही पल तीनों भाग निकले। दो तमंचे लहरा रहे थे। आश्रम के गेट पर ही उनकी बाइक खड़ी थी। स्टार्ट किया और भाग निकले। उधर गोली लगने से बाबा घायल होकर गिर पड़े। उनके मुंह से जोर की चीख निकली, बचाओ, जल्दी करो। पास ही बाबा का भतीजा हरिओम था। वह मरम्मत का काम करा रहा था। गोली की आवाज सुनकर ही बाबा की ओर दौड़ लिया था। उसने ही गाड़ी मंगाई। मजदूरों की मदद से बाबा को इसमें बिठाया।
विज्ञापन

उन्हें आगरा के शहीद नगर स्थित एक हॉस्टिपल में ले जाया गया। वहां आश्रम में भीड़ जमा हो गई। बाबा के समर्थक पहुंच गए। बाबा से दवाई लेने वाले लोग आस पास के इलाके में भी बड़ी संख्या में है। जिसने भी सुना, आश्रम पहुंच गया। थोड़ी ही देर में डौकी थाना पुलिस पहुंच गई। गांव में गुस्सा था। पुलिस फोर्स कम थी। आस पास के थानों से इंतजाम करना पड़ा। एससपी डा. प्रीतिंदर सिंह और सीओ फतेहाबाद अशोक कुमार सिंह भी मौका मुआयना करने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सप्रेस -वे से भागे हमलावर 
फतेहाबाद। बाबा को गोली मारने केबाद तीनों हमलावर बाइक से आगरा - लखनऊ एक्सप्रेस वे की ओर भागे। दो ने बाइक पर भी तमंचे हाथ में ले रखे थे। किसी ने उनका पीछा करने की कोशिश नहीं की। एक्सप्रेस वे पर उन्हें फतेहाबाद की ओर जाते हुए देखा गया।


जींस-स्वेटर पहने थे हमलावर 
फतेहाबाद। पुलिस ने चश्मदीदों के हवाले से बताया कि हमलावरों ने जींस पहन रखी थी। उन्हें भागते हुए देखा गया। दो ने स्वेटर भी पहन रखा था। डर के मारे लोग नजदीक नहीं गए। कोई उनकी बाइक का नंबर भी नोट नहीं कर पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed