{"_id":"58b0885d4f1c1b2b69b26f95","slug":"atul-garg","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टिंग में फंसे सपा उम्मीदवार के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्टिंग में फंसे सपा उम्मीदवार के खिलाफ केस दर्ज

Updated Sat, 25 Feb 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
स्टिंग में फंसे सपा उम्मीदवार के खिलाफ केस दर्ज
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक न्यूज चैनल के स्टिंग ऑपरेशन में फंसे शहर के उत्तर विधान सभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी अतुल गर्ग के खिलाफ केस दर्ज हो गया है। उन पर वोटरों को पैसे का प्रलोभन देने का संगीन आरोप है। पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है। स्टिंग आपरेशन के वीडियो की फोरेंसिक जांच कराई जाएगी।
उनके खिलाफ तहरीर एसीएम सेकेंड अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने दी । वह उत्तर विधान सभा क्षेत्र के रिटर्निंग आफिसर हैं। इस पर न्यू आगरा थाना पुलिस ने धारा 171 बी और ई में केस दर्ज कर लिया। स्टिंग में अतुल को चुनाव में पैसा बहाने की बात कहते दिखाया गया था। स्टिंग देखने के बाद प्रशासन ने जांच कराई थी। जांच के बाद केस दर्ज कराया गया है। उधर, अतुल गर्ग स्टिंग को पहले से फर्जी बता रहे हैं।
उधर, पुलिस इस वीडियो का फोरेंसिक परीक्षण कराएगी। इसे आगरा की विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। यहां दस दिन के भीतर यह परीक्षण किया जा सकता है कि वीडियो असली है या फर्जी। दूसरी ओर इस कार्रवाई से पुलिस की खुद की पोल भी खुल गई है। चुनाव के दौरान पुलिस ऐसा कोई मामला नहीं पकड़ पाई थी जिसमें वोटरों को प्रलोभन दिया जा रहा हो।
विज्ञापन
पीस पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ तहरीर
आगरा। छावनी विधान सभा क्षेत्र से पीस पार्टी के प्रत्याशी राकेश वाल्मीकि के खिलाफ भी तहरीर दे दी गई है। वह भी स्टिंग में फंसे हैं। उन्होंने भी यह कहते दिखाया गया कि चुनाव में तय खर्च सीमा से ज्यादा पैसा खर्च किया। पुलिस का कहना है कि उनके खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।