{"_id":"5cf50c11bdec22077654fac9","slug":"attacks-on-police-team-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिस्ट्रीशीटर और शराब माफिया को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, दरोगा सहित 6 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हिस्ट्रीशीटर और शराब माफिया को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, दरोगा सहित 6 घायल
Mon, 03 Jun 2019 09:06 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 03 Jun 2019 09:06 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
शराब माफिया के घर सोमवार को दबिश देने गई पुलिस पर आरोपियों ने हमला कर दिया। पुलिस टीम पर छत से पथराव किया। इसमें दरोगा समेत छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायल सभी पुलिसकर्मियों का मेडिकल कराया है। एसआई सोबरन सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है।
नगला खंगर के गांव नगला तुला में राकेश उर्फ टिंकू और धनवीर का परिवार रहता है। दोनों भाई हैं पुलिस का कहना है कि राकेश और धनवीर हिस्ट्रीशीटर हैं। यह लोग शराब का अवैध कारोबार करते हैं।
सोमवार को सुबह 11 बजे एसआई सोबरन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गांव में दबिश देने गई थी। जैसे ही पुलिस राकेश के घर पर पहुंची तभी राकेश ने अपने भाइयों और परिवार की महिलाओं और बच्चों के साथ छत से पुलिस पार्टी पर पथराव कर दिया।

Trending Videos
पुलिस पार्टी पर पथराव होते ही पुलिसकर्मियों में भगदड़ मच गई। पथराव में दरोगा सोबरन सिंह समेत छह पुलिसकर्मी घायल हो गए जिसमें एक महिला पुलिसकर्मी भी शामिल है।
पुलिस टीम पर पथराव की जानकारी होते ही थाना प्रभारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी घर में ताला डालकर फरार हो गए थे। पुलिस ने घायल दरोगा समेत पुलिसकर्मियों का मेडिकल कराया है।
प्रभारी निरीक्षक नगला खंगर ने बताया कि एसआई सोबरन सिंह की तहरीर पर आरोपी राकेश उर्फ टिंकू, धनवीर और दिनेश को नामजद कर 12 अन्य महिला पुरुषों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। हमले में दरोगा सोबरन सिंह, अशोक कुमार, सचिन सिंह, स्वीटी कुमारी, गिरंद सिंह और अंकित घायल हो गए।