{"_id":"5da0ac818ebc3e01602606d3","slug":"attack-on-police-team-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हत्या आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, महिला दरोगा ने भागकर बचाई जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हत्या आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, महिला दरोगा ने भागकर बचाई जान
Sat, 12 Oct 2019 12:22 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 12 Oct 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी में दहेज हत्या के एक मामले में आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसमें दो सिपाही घायल हो गए। महिला दरोगा ने भागकर अपनी जान बचाई। मामले में 16 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया है।
थाना कुरावली क्षेत्र के गांव देवकली में विवाहिता पूनम पत्नी संदीप कुमार की 13 जून 2019 को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। मृतका के पिता वीरेंद्र सिंह निवासी गांव बहरामऊ थाना बेवर ने पूनम के पति संदीप, ससुर सर्वेश, सास, ननद शिल्पी, निशा, देवर प्रदीप के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया था।
गुरुवार शाम सीओ के निर्देश पर एसआई प्रियंका सिंह कांस्टेबल गौरव और सरदार सिंह के साथ गांव में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पहुंचे थे। वहां सर्वेश, शिल्पी, निशा, अनिल, मुकेश, सुनील, आरती, दीनू, सुरेंद्र, जुगेंद्र, जितेंद्र, अलका, भगवान देवी, राजेश्वरी, नेत्रपाल व एक अन्य व्यक्ति मिले।

लाठी-डंडे से किया हमला
पुलिस ने कार्रवाई की बात कही तो सभी लोग लाठी-डंडा लेकर हमलावर हो गए। अचानक हुए हमले से पुलिसकर्मी पीछे हट गए। आरोपी परिजनों व ग्रामीणों ने घेरने के बाद लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसमें कांस्टेबल गौरव व सरदार सिंह घायल हो गए।
सूचना के बाद काफी पुलिस बल गांव पहुंचा, लेकिन तब तक हमलावर भाग गए थे। दरोगा की तहरीर पर पुलिस ने 16 नामजद लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने एक आरोपी नेत्रपाल को गिरफ्तार कर लिया है।
गांव देवकली में पुलिस टीम पर हमला करने वाले ग्रामीणों की तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं। वहीं वारदात के बाद से दरोगा प्रियंका और उनकी टीम के सदस्य भयभीत हैं। दरोगा का कहना है कि अगर मौका पाकर हम भागते नहीं तो हमलावर जान भी ले सकते थे।

पुलिस टीमों ने दी दबिश
पुलिस टीम के साथ हुई मारपीट की घटना में दरोगा प्रियंका की तहरीर पर कुरावली थाने में जानलेवा हमला और सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वारदात के बाद से पुलिस की दो टीमें लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं।
पुलिस टीमों ने गांव के साथ ही आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी हैं। इंस्पेक्टर शिवकुमार चौहान ने बताया कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। एक आरोपी नेत्रपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है।
घर छोड़कर भागे आरोपी
पुलिस टीम पर हमला करने के आरोपी घर छोड़कर भाग चुके हैं। उनके घरों में ताला लटका हुआ है। वहीं अन्य ग्रामीण भी पुलिस की कार्रवाई को लेकर दहशत में हैं। ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार की रात कई बार पुलिस फोर्स गांव आया।