फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   attack on bjp leader in firozabad

दुकान चेकिंग की खुन्नस में भाजपा नेता पर हमला, लाठी-डंडों से पीटकर किया लहूलुहान

Sun, 13 Oct 2019 06:48 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 13 Oct 2019 06:48 PM IST
विज्ञापन
attack on bjp leader in firozabad
सांकेतिक तस्वीर
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में मामूली बात को लेकर रविवार की सुबह कुछ लोगों ने भाजपा नेता पर जानलेवा हमला बोल दिया। हमलावरों ने भाजपा नेता को लाठी-डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया। आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई है। 
विज्ञापन


नसीरपुर थाना के गांव गुढ़ा निवासी राजपाल सिंह (45) पुत्र धारा सिंह भाजपा के मंडल प्रभारी हैं। गांव में राजपाल और प्रवीन की खाद-बीज की दुकान है। शनिवार को गांव में कृषि विभाग के अधिकारियों ने गांव की दुकानों की चेकिंग की थी। 
विज्ञापन


घर से खींचकर पीटा

प्रवीन को शक था कि उसकी दुकान की चेकिंग राजपाल ने कराई है। इसी बात को लेकर उसने राजपाल से रंजिश मान ली। रविवार सुबह जब राजपाल घर पर था, तभी प्रवीन, अनिल और राहुल अपने साथियों के साथ आए और गाली गलौज करते हुए उसे घर से खींच लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उक्त लोगों ने राजपाल पर लाठी-डंडे और सरियों से प्रहार कर बुरी तरह से घायल कर दिया। चीख-पुकार सुन कर अन्य मोहल्ले के लोग एकत्रित हुए तो उक्त लोग भाग गए। घायल भाजपा नेता को लेकर परिजन थाना पहुंचे और तहरीर दी। 

पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अनूप तिवारी का कहना है कि घटना की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed