फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Attack On Aliganj Police Team Three Injured

एटाः वारंटियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, दरोगा सहित तीन पुलिसकर्मी घायल

Wed, 28 Oct 2020 12:13 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 28 Oct 2020 12:13 AM IST
सार

मोहल्ला चमन नगरिया में सेठ पुत्र डिप्टी बंजारा, अतरे पुत्र खिलाड़ी बंजारा, सुलेमान पुत्र पप्पू, अब्दुल उर्फ बाबा पुत्र नसीर अहमद,
जाफरान पुत्र मुंशी खां, भिखारी पुत्र बुद्दू और टॉप 10 अपराधी छलिया उर्फ इरफान पुत्र गुलाब बंजारा के खिलाफ गोकशी व लूट आदि के
मामले में अदालत से वारंट जारी हो चुके थे। 
 

विज्ञापन
Attack On Aliganj Police Team Three Injured
हमले में घायल दरोगा और सिपाही की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा जनपद के थाना अलीगंज के मोहल्ला चमन नगरिया में सोमवार शाम गोकशी व लूट के मामले में वांछित चल रहे सात वारंटियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर पथराव व फायरिंग की गई। पथराव में दरोगा सहित तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। दरोगा ने 17 नामजद और 150 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


मोहल्ला चमन नगरिया में सेठ पुत्र डिप्टी बंजारा, अतरे पुत्र खिलाड़ी बंजारा, सुलेमान पुत्र पप्पू, अब्दुल उर्फ बाबा पुत्र नसीर अहमद, जाफरान पुत्र मुंशी खां, भिखारी पुत्र बुद्दू और टॉप 10 अपराधी छलिया उर्फ इरफान पुत्र गुलाब बंजारा के खिलाफ गोकशी व लूट आदि के मामले में अदालत से वारंट जारी हो चुके थे। 
विज्ञापन


इनकी गिरफ्तारी के लिए मोहल्ले में थाना अलीगंज में तैनात दरोगा संजय सिंह अन्य पुलिसकर्मियों के साथ शाम करीब पांच बजे पहुंचे थे। इस बीच आरोपियों और उनके परिजनों ने पुलिस टीम पर पथराव और फायरिंग शुरू कर दी। टीम पर हमले की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई तो भारी पुलिसबल मौके पर पहुंच गया तो आरोपी वहां से भाग गए। इस घटना में दरोगा संजय सिंह, कांस्टेबल उमंगल और सतेंद्र सिंह के चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार शाम गोकशी व लूट के मामले में वांछित चल रहे सात वारंटियों को पकड़ने के लिए अलीगंज पुलिस गई थी, जहां आरोपियों ने नशे की हालत में हमला किया था।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाना अलीगंज के अलावा थाना सकीट और सकरौली पुलिस की टीमें गठित की गई हैं। पुलिस संभावित स्थानों पर दबिशें दे रही है लेकिन अभी तक एक भी आरोपी पकड़ा गया नहीं है। एसएसपी का कहना है कि जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे, जिनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। 

इन पर हुआ मुकदमा दर्ज
पुलिस पार्टी पर हमला करने वालों के खिलाफ घायल उपनिरीक्षक संजय सिंह ने मुकदमा लिखाया है। आरोपियों में नत्थू खां, अनीस उर्फ बहरा, अबरार, इरफान उर्फ छलिया, आमिर, रिजवान, आमरीन, मल्लो, अन्नू, गोपाली, फरीदा, गुलाब, अली दराज, जहूर खां, सलीम, सुल्तान, लड्डन और 150 अज्ञात शामिल हैं। वहीं सातों वारंटियों के खिलाफ कुरावली, मैनपुरी, फर्रुखाबाद आदि जिलों में दर्जन से अधिक गोकशी, लूट व छिनैती के मामले दर्ज हैं।
 

पहले भी हो चुके हैं पुलिस पर हमले 
- एक जुलाई 2020 को थाना सकरौली पुलिस गांव टिपरिया में पिता-पुत्री को बंधक बनाने की खबर पर पहुंची थी। जहां टीम पर हमला हुआ था। पुलिस की ओर से सोनू उर्फ लुक्का सहित 19 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।

- 12 अप्रैल 2020 को थाना बागवाला पुलिस गांव लोया बादशाहपुर में झगड़े की सूचना पर गई थी। यहां पुलिस के साथ मारपीट कर दरोगा को घायल कर दिया था। पुलिस ने राजू उर्फ राजकुमार सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

- छह जून 2020 को झगड़े की सूचना पर थाना सकीट पुलिस गांव कोंची डेरा पहुंची थी, यहां पुलिस पार्टी पर हमला हुआ था। पुलिस ने हमला करने वाले मोहर खां, झंडू, सलमान, अभिजीत और कपोटर को गिरफ्तार किया था और एक दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed